बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से नदी में डूबे 22 लोग, एक शव मिला

बिहार के मोतिहारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए. स्थानीय लोगों ने 1 शव बरामद कर लिया है. बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

सचिन धर दुबे

  • मोतिहारी,
  • 26 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST
  • ये हादसा शिकारगंज थाना के गोढ़िया गांव में हुआ
  • डूबे हुए लोगों की तलाश जारी

बिहार के मोतिहारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए. स्थानीय लोगों ने 1 शव बरामद कर लिया है. बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है. 

बताया जा रहा है कि ये हादसा शिकारगंज थाना के गोढ़िया गांव में हुआ. यहां नाव पलटने से 22 लोग डूब गए. स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुट गया है. 

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव में 20 से 25 लोग सवार थे. गोढ़िया गांव में नाव पलट गई. इस घटना के बाद यहां अफरा तफरी मच गई. भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं. काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हुए हैं. स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »