तेजस्वी के नेतृत्व से RJD के बड़े नेताओं में घुटन, जल्द छोड़ेंगे पार्टी: सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता तेजस्वी के नेतृत्व में घुटन महसूस कर रहे हैं और बहुत जल्द वह भी पार्टी छोड़ेंगे. मोदी ने कहा कि पार्टी के बड़े नेता पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं और केवल माकूल वक्त का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
 बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

सुरभि गुप्ता / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 01 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:32 AM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले में जेल जाने के बाद पार्टी की बागडोर उनके छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संभाली है, मगर तेजस्वी यादव का नेतृत्व पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को नागवार गुजर रहा है. तेजस्वी की पार्टी की कमान संभालने के बाद मंगलवार को पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अशोक कुमार सिन्हा ने पार्टी छोड़ दी. अशोक सिन्हा ने कहा कि उन्हें तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है और इसी वजह से वह पार्टी छोड़ रहे हैं.

Advertisement

के खिलाफ अशोक कुमार सिन्हा के उठाए कदम पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता तेजस्वी के नेतृत्व में घुटन महसूस कर रहे हैं और बहुत जल्द वह भी पार्टी छोड़ेंगे. मोदी ने कहा कि पार्टी के बड़े नेता पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं और केवल माकूल वक्त का इंतजार कर रहे हैं.

मोदी ने कहा कि आरजेडी के अंदर मचे घमासान से तेजस्वी यादव इतने बेचैन हो चुके हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. मोदी ने कहा कि आरजेडी खुद टूट की कगार पर है और ऐसे में तेजस्वी यादव बेवजह NDA में टूट का भ्रम फैला रहे हैं. तेजस्वी पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि दूसरे के घर में फूट देखने से अपने घर की दरारें नहीं मिट जाती.

Advertisement

पिछले महीने बक्सर के नंदन गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के ऊपर हुए हमले और उसके बाद वहां के स्थानीय महादलित परिवारों के ऊपर पुलिसिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दलित और वंचित समुदाय के साथ किसी प्रकार का कोई अत्याचार ना हो और यदि ऐसी कोई घटना होती है तो अपराधियों को तुरंत सजा दिलाई जाए.

बिहार सरकार में यदि किसी दलित की हत्या होती है तो उनके आश्रितों को राज्य सरकार 8.50 लाख और दुष्कर्म पीड़िता को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जा रहा है.

वहीं दूसरी तरफ लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर ट्वीट करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोनों चुनाव एक साथ कराने का विचार बुद्धिमतापूर्ण है. जिस तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव को एक साथ कराने को लेकर सहमति जताई है, उसका भी मोदी ने स्वागत किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »