बिहार: अधिकारियों से अपशब्द का मामला, BIPARD ने केके पाठक के वायरल वीडियो पर दी सफाई

संस्थान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बिपार्ड, जिसकी शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में की गई थी, वहां पर बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अनुशासनहीनता करते हैं. बिपार्ड में ट्रेनिंग के दौरान बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी पीटी और योगा कक्षाओं का विरोध करते रहे थे.

Advertisement
वरिष्ठ IAS केके पाठक का वीडियो वायरल हो रहा है वरिष्ठ IAS केके पाठक का वीडियो वायरल हो रहा है

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 02 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट के डीजी केके पाठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपशब्द बोल रहे हैं. इस मामले में बिपार्ड ने बयान जारी करते हुए केके पाठक के मीटिंग के दौरान अमर्यादित शब्दों के लिए खेद प्रकट किया है.

दरअसल, संस्थान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बिपार्ड, जिसकी शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में की गई थी, वहां पर बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अनुशासनहीनता करते हैं. बिपार्ड में ट्रेनिंग के दौरान बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी पीटी और योगा कक्षाओं का विरोध करते रहे थे. 

Advertisement

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि केके पाठक के वायरल वीडियो प्रकरण को बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन ने एक हथियार के रूप में प्रयोग करते हुए मीडिया में जाकर केके पाठक के विरुद्ध अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया, जो निंदनीय है.

IAS को हटाने की उठी मांग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही बैठक में मौजूद अधिकारियों के खिलाफ गाली गलौज की भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) हरकत में आ गया है और केके पाठक को उनके पद से हटाने की मांग उठाई है.

थाने पहुंचे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी 

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा ने आरोप लगाया है कि वह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपशब्द बोल रहे हैं. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सचिवालय थाने पहुंचे और उन्होंने केके पाठक के खिलाफ आवेदन दिया है. एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपशब्द बोले हैं जो कहीं से मर्यादा के अनुकूल नहीं है, इसलिए हम लोगों ने सचिवालय थाने में एक आवेदन दिया है. वहीं सचिवालय थाना प्रभारी ने कहा कि एक आवेदन आया है जिसकी हम जांच कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »