विधानसभा में 'तांडव' पर भड़के लालू बोले- नीतीश संघ के प्यादे और छोटा रिचार्ज, तेजस्वी ने कहा- सी ग्रेड नेता

बिहार विधानसभा में 'तांडव' पर पूरा विपक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करके कहा, 'संघ की गोद में खेलने वाले नीतीश संघ के प्यादे और छोटा रिचार्ज हैं.'

Advertisement
बिहार विधानसभा के बाहर विधायकों का प्रदर्शन जारी बिहार विधानसभा के बाहर विधायकों का प्रदर्शन जारी

उत्कर्ष कुमार सिंह / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 24 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST
  • विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन जारी
  • तेजस्वी बोले- हम पूरे 5 साल नहीं जाएंगे विधानसभा अगर...

बिहार विधानसभा में 'तांडव' पर पूरा विपक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है. विपक्ष के सभी विधायक आज बिहार विधानसभा के बाहर धरने पर हैं. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करके कहा, 'संघ की गोद में खेलने वाले नीतीश संघ के प्यादे और छोटा रिचार्ज हैं.'

वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'कल लोहिया जयंती और भगत सिंह के शहीद दिवस पर काला क़ानून पेश किया गया, विधायकों को नीतीश कुमार के इशारे पर लात घूंसे, महिलाओं की साड़ी खुलवाना, गालियां दिलवाने का काम किया गया, पूरा देश नीतीश कुमार पर थू थू कर रहा है.'

Advertisement

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'देश नीतीश कुमार से सवाल कर रहा है. उन्हें जानना चाहिए कि सरकार आने जाने की चीज़ है. नीतीश कुमार सी ग्रेड पार्टी के सी ग्रेड नेता हैं, खुद अनुकंपा पर आए हैं. वो जान लें कि कोई पर्मानेंट कुर्सी पर बैठने वाले नहीं है. हमारा काम है विरोध करना, सच्चाई के लिए कर रहे हैं.'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमने एक महीने में तथ्यपूर्ण बातें रखीं, एक का जवाब नहीं मिला. पूरी तरह अफ़सरशाही है. खुद को ज्ञान नहीं है,जो अधिकारी बोलते हैं वो ही करते हैं. पुलिस का बिल है और पुलिस ने ज़बर्दस्ती पास कराया. इस बिल का बिंदुवार जवाब देंगे. इन अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गयी और नीतीश कुमार ने माफ़ी नहीं मांगी तो हम अगले पांच साल तक विधानसभा नहीं जाएंगे.'

Advertisement

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'विधानसभा की गरिमा को तार तार किया गया, ज़बर्दस्ती की गयी, बिना विपक्ष के चुनाव हो गया. कोई और सत्ता में बैठेगा तो उसी का हवाला देंगे. नीतीश कुमार को ख़ुशी हो रही होगी जब महिलाओं की साड़ी खोल दी गयी, छेड़खानी की गई, गालियां दी गईं.'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'निर्लज्ज कुमार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ने वाला है, वह खुद तो बैसाखी पर चल रहे हैं. इस क़ानून के तहत पूर्व मुख्यमंत्री को पीटा जाएगा? हम लोग समय मांगते रहे और बोलने नहीं दिया गया, आ जाए सामने नहीं तो चूड़ियां पहन कर बैठें.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »