विवाद के बाद तेज प्रताप के घर के बाहर से हटाई गई एंबुलेंस

एक वेंटिलेटर, ईको-कार्डियोग्राफ मशीन, डिफाइब्रिलेटर और अर्धचिकित्साकर्मियों से लैस यह एंबुलेंस पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आधिकारिक घर 10, सर्कुलर रोड के बाहर खड़ी रहती थी.

Advertisement
तेज प्रताप के आवास के बाहर तैनात एंबुलेंस तेज प्रताप के आवास के बाहर तैनात एंबुलेंस

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • पटना,
  • 09 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 12:07 AM IST

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के घर के बाहर खड़ी आधुनिक उपकरणों से लैस एक एंबुलेंस को आलोचनाओं के बाद शुक्रवार को हटा दिया गया. यह एंबुलेंस 108 सेवा के अधीन आती है.

एक वेंटिलेटर, ईको-कार्डियोग्राफ मशीन, डिफाइब्रिलेटर और अर्धचिकित्साकर्मियों से लैस यह एंबुलेंस पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आधिकारिक घर 10, सर्कुलर रोड के बाहर खड़ी रहती थी. यहां अपने माता पिता के साथ रहते हैं.

Advertisement

'मंत्री से मिलने वालों के लिए थी तैनाती'
पटना के सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि एंबुलेंस 10, सर्कुलर रोड से हटा ली गई है. इससे पहले तेज प्रताप ने कहा, 'यह घर पर मुझसे मिलने आने वाले लोगों की सेवा के लिए तैनात थी.' प्रधान स्वास्थ्य सचिव आरके महाजन ने भी ऐसे ही विचार रखते हुए कहा कि यह आम आदमी के लिए थी, जो मंत्री के घर जाने के दौरान तपती धूप के कारण से पीड़ित होने पर सेवा देती.

क्या कहता है नियम
नियमों के मुताबिक, एंबुलेंस केवल राज्यपाल और मुख्यमंत्री के घरों में ही तैनात हो सकती है और उनके काफिले का हिस्सा हो सकती है. पटना जिले में 108 सेवा के तहत ऐसी दस एंबुलेंस हैं, जिनमें से इस समय नौ काम कर रही हैं. इनमें से एक के मंत्री के घर के बाहर खड़े होने के कारण जनता के लिए केवल आठ एंबुलेंस उपलब्ध थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »