आज के समय में हर कोई अपना कंटेंट क्रिएटर बनने का सपना देख रहा है। कोई इंस्टाग्राम रील्स बना रहा है, कोई यूट्यूब व्लॉग रिकॉर्ड कर रहा है, तो कोई ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बना रहा है। लेकिन अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाने के लिए सिर्फ एक अच्छा कैमरा ही काफी नहीं होता। ऐसे फीचर्स भी जरूरी होते हैं जो शूटिंग, एडिटिंग और शेयरिंग, तीनों को आसान बना दें।
इसी सोच के साथ OPPO ने Reno16 Series पेश की है। कंपनी ने इस सीरीज में कई ऐसे नए फीचर्स दिए हैं जो इसे सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक कम्पलीट कंटेंट क्रिएशन टूल बनाते हैं। आइए जानते हैं इसकी 6 सबसे बड़ी खूबियां।
1. भारत का पहला Bharat ka pehla 3D HoloVerse Design जो पहली नजर में अलग दिखता है
Reno16 Series की सबसे पहली खासियत इसका डिजाइन है। Starry White वेरिएंट में कंपनी ने एक 3D Pop Planet Design दिया है जो कि भारत का पहला HoloVerse 3D Design है। फोन के बैक पैनल पर बना यह 3D इफेक्ट रोशनी बदलने के साथ अलग-अलग नजर आता है, जिससे इसका लुक काफी यूनिक दिखाई देता है।
सिर्फ डिजाइन ही नहीं, Reno16 में Ultra-Slim बॉडी, Aerospace-grade Aluminium Frame और One-piece Cold-sculpted Design भी मिलता है। वहीं इसका 6.32-इंच 120Hz Smart Adaptive AMOLED डिस्प्ले इसे कॉम्पैक्ट बनाता है, जिससे एक हाथ से इस्तेमाल करना भी आसान हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, पूरी सीरीज़ में आपको IP66, IP68, IP69 के साथ-साथ पहली बार IP69K भी मिलेगा।
2. AI Snap Key: एक बटन, कई काम
Reno Series में पहली बार AI Snap Key दिया गया है। यह फोन के साइड में मौजूद एक खास बटन है, जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है।
इसकी मदद से स्क्रीन पर मौजूद जरूरी जानकारी एक टैप में AI Mind Space में सेव की जा सकती है, लॉन्ग प्रेस करके 60 सेकंड तक का वॉयस नोट रिकॉर्ड कर उसे टेक्स्ट में बदला जा सकता है, जबकि डबल टैप करते ही AI Mind Space खुल जाता है, जहां सेव किए गए नोट्स, बिल, ट्रैवल प्लान और वेब लिंक आसानी से देखे जा सकते हैं।
3. Pop Cam: Pictures कैप्चर करने का एक नया तरीका
अगर आपको पुराने फिल्म कैमरे या डिजिटल कैमरे जैसी तस्वीरें पसंद हैं, तो Pop Cam फीचर आपके काम आ सकता है।
यह फीचर कैमरा ऐप में ही मौजूद है और इसमें Digicam, Instant Film, Light Leak समेत कई रेट्रो-स्टाइल फिल्टर दिए गए हैं। एक टैप में फोटो का पूरा मूड बदल जाता है और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए तैयार हो जाती है। इसके अलावा Dual-View Video Mode की मदद से एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं, जिससे व्लॉग और रिएक्शन वीडियो बनाना और भी आसान हो जाता है। इससे अलग से एडिटिंग ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाती है।
4. AI Remix Collage: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का नया तरीका
Reno16 में Triple 50MP Camera System दिया गया है। इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं Reno16c में भी ऐसा ही कैमरा सिस्टम दिया गया है, बस यहाँ अल्ट्रा वाइड 8MP का है।
लेकिन इसकी असली खासियत AI Remix Collage है। यह फीचर फोटो, मोशन फोटो और वीडियो से किसी भी व्यक्ति या ऑब्जेक्ट को अलग करके उसे स्टिकर की तरह दोबारा इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इससे ट्रैवल जर्नल, मिनी व्लॉग और सोशल मीडिया कोलाज बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाता है, वो भी बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के।
aajtak.in