Css Founder वेब डिजाइनिंग कंपनी है जिसका मिशन है वेबसाइट फॉर एवरीवन। इसके माध्यम से हर छोटे से बड़े उद्योग एवं व्यवसायियों को वेबसाइट बनाकर देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनका विज़न यह है कि हर किसी की एक अपनी खुद की वेबसाइट हो चाहे वह बड़ा बिजनेसमैन हो या फिर छोटा कारोबार चलाने वाला ।इस माध्यम से डिजिटल इंडिया के अभियान में योगदान होगा जिससे लोग आगे बढ़ सकेंगे। और डिजिटल इंडिया का सपना मुमकिन हो पाएगा जब लोग ऑनलाइन माध्यम से अपने कार्य को करने लगेंगे।
के इंडिया हेड प्रसन्ना ठाकुर का कहना है कि हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां आईं। खासतौर पर लॉकडाउन के दौरान तो पूरी इंडस्ट्री की तरह हमें भी बड़ा झटका लगा था। उससे उबरना आसान नहीं रहा लेकिन ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर की गई प्लानिंग सफल रही। इसी के साथ शॉपिंग और पढ़ाई समेत बहुत सारी सुविधाएं ऑनलाइन हो जाने से हमें समझ में आया कि अब हर किसी के लिए एक वेबसाइट बनाना क्यों जरूरी है। खासतौर पर स्टार्टअप शुरू कर उसमें आगे बढ़ने के लिए तो कस्टमर को एक क्लिक में जानकारी देने के लिए बिजनेस के हिसाब से इसे डिज़ाइन करना चाहिए। डिजिटल इंडिया के दौर में का योगदान महत्वपूर्ण है बिना वेबसाइट या ऐप्प के डिजिटल होना मुमकिन नहीं है।
वेबसाइट डिजाइनिंग के अलावा यह लोगों की मदद भी करते हैं जिसके अंतर्गत डिजिटल मार्केटिंग भी शामिल है। Css Founder चाहता है कि लोग अपने कारोबार में आगे बढ़े, अपना खुद का कारोबार शुरू करें और नौकरी करना छोड़कर नौकरी देने वालों में से बने। क्योंकि भारत में नौकरी लेने वाले की संख्या बहुत ज्यादा है परंतु देने वालों की संख्या कम है। इसलिए हर एक व्यक्ति को यह सामान्य रूप से आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं। यह कंपनी 6 साल पुरानी है जिसके तीन ऑफिस भारत में है। सिर्फ ये हे नहीं बल्कि विदेशों में भी इस कंपनी ने अपना नाम बनाया है ।
Css Founder मानवता के लिए भी काफी ज्यादा जानी जा रही है क्योंकि इन्होंने पिछले 6 साल से चैरिटी में योगदान देना शुरू किया जिसमें इन्होने लाखों लोगों को भोजन कराया है और हज़ारों ज़रूरतमंदों को राशन भी दिलाया है। 'फ्री फूड फॉर नीडी पीपल मिशन' के नाम से इनका अभियान चलता है जिसके अंतर्गत हर सप्ताह में टीम इस कार्य के लिए निकल पड़ती है और कंपनी का 5 से 10% का हिसाब केवल इसी कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दिन-ब-दिन कंपनी बढ़ती जा रही है उसी के साथ साथ उनकी टीम में भी बढ़ोतरी हो रही है।
इमरान खान Css Founder के संस्थापक हैं जिनका कहना है कि "हर एक बिजनेसमैन को या स्टार्टअप करने वाले व्यक्ति को कमाई का 5-10% का हिस्सा जनहित के लिए अवश्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। और कोई बच्चा भूखा ना रहे इसलिए हम भी इसमें योगदान दे रहे है, जितना हो सके देश के युवाओं को आगे आकर लोगों की मदद करनी चाहिए तभी देश में बदलाव की अपेक्षा की जा सकती है। हर किसी की अपनी एक वेबसाइट हो यह Css Founder का मुख्य लक्ष्य है। यह कंपनी अपने काम के लिए चेहरा देख कर कीमत नही बताती, सभी लोगों के लिए सामान्य कीमत हैं।
'मेक इन इंडिया' के तहत इनका यह भी लक्ष्य है कि भारत की यह कंपनी अमेरिका तक पहुंचे और बड़ा ब्रांड बने जिससे देश का नाम रोशन हो। युवाओं को एक सकारात्मक दिशा दिखाने के लिए भी यह कंपनी आगे आ रही है, जिसको देखकर के लोग भी प्रेरित होंगे और स्टार्टअप खोल कर जॉब देने वालों में से बनेंगे।
aajtak.in