ज्यादा प्रोटीन खाना हमेशा फायदेमंद नहीं! नई स्टडी ने बताया एक दिन में कितना है जरूरी

हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी में बताया गया है कि हर किसी के लिए ज्यादा प्रोटीन खाना जरूरी नहीं है. शोधकर्ताओं के अनुसार, प्रोटीन की अधिकता शरीर की मेटाबॉलिक हेल्थ और लंबी उम्र के लिए नुकसानदायक हो सकती है.स

Advertisement
ज्यादा प्रोटीन खाने के नुकसान ज्यादा प्रोटीन खाने के नुकसान

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

आजकल जिम जाने वाले हों या वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग, लगभग हर कोई अपनी डाइट में ज्यादा प्रोटीन जोड़ने की कोशिश कर रहा है. बाजार में भी प्रोटीन वाले कई तरह के सप्लीमेंट आ रहे हैं. लोगों को लग रहा है कि शरीर में प्रोटीन का ज्यादा होना जरूरी है. लेकिन अब एक नई स्टडी ने इस ट्रेंड पर बड़ा सवाल खड़ा किया है.
Cell Press Blue जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक, हर किसी के लिए ज्यादा प्रोटीन खाना जरूरी नहीं है. शोधकर्ताओं का कहना है कि कई मामलों में प्रोटीन की मात्रा कम रखना शरीर की मेटाबॉलिक हेल्थ, लंबी उम्र और हेल्दी एजिंग के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement

स्टडी के लेखक बेली ए. नॉफ और डडली डब्ल्यू. लैमिंग का कहना है कि पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच हाई-प्रोटीन डाइट का चलन तेजी से बढ़ा है. वजन घटाने वाले लोग हों, जिम जाने वाले या फिर जिनको शरीर में कोई बीमारी भी है ऐसे लोग भी प्रोटीन खाने पर फोकस कर रहे हैं. लेकिन अब ऐसे कई वैज्ञानिक सबूत सामने आ रहे हैं जो बताते हैं कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना हमेशा सही नहीं होता है. प्रोटीन हमेशा शरीर की जरूरत के हिसाब से ही होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Protein benefits to your body: क्या होगा यदि रोजाना 50-60 ग्राम प्रोटीन लेंगे? वेट लॉस के साथ हो सकते हैं ये असर

 ज्यादा प्रोटीन लेने से  शरीर में क्या होता है?

हाई-प्रोटीन डाइट शरीर में mTORC1 नाम के एक सिस्टम को ज्यादा एक्टिव कर देती है. इसका काम सेल्स  की ग्रोथ बढ़ाना है, लेकिन जब यह लगातार एक्टिव रहता है, तो सेल्स खुद की सफाई और मरम्मत का काम ठीक से नहीं कर पातीं. इस वजह से शरीर हमेशा काम के मोड में रहता है और उसकी रिपेयर नहीं हो पाती है. जिससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है.

Advertisement

क्या पूरी तरह प्रोटीन कम कर देना चाहिए?

स्टडी में यह भी साफ किया गया है कि सभी तरह के प्रोटीन को कम करने की बात नहीं कही गई है. शोधकर्ताओं का कहना है कि खासतौर पर मेथियोनिन की मात्रा सीमित करने से फायदे देखने को मिले हैं. यानी बात पूरी तरह प्रोटीन छोड़ने की नहीं, बल्कि सही तरह और सही मात्रा में प्रोटीन लेने की है.

यह भी पढ़ें: Chana Dal Halwa Recipe: बिना दूध और चीनी.. घर पर आसानी से बनाएं प्रोटीन से भरपूर चना दाल का हलवा, बच्चे नहीं, बड़े भी खाएंगे मांग कर!

कितना प्रोटीन है जरूरी

स्टडी में कहा गया है कि लोगों को डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. इसके लिए 1.2 से 1.6 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम वजन लेने की सलाह दी गई है. ऐसे में यह नई स्टडी इस बहस को और तेज कर सकती है कि क्या सभी लोगों को एक जैसी हाई-प्रोटीन डाइट की जरूरत है या नहीं, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि आम लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के जरूरत से अधिक प्रोटीन नहीं लेना चाहिए. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »