Curd Food Combinations to Avoid: तापमान बढ़ रहा है और इस भीषण गर्मी में लोग ठंडी-ठंडी दही और उससे बनी चीजें सबसे ज्यादा खा रहे हैं. आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स के मुकाबले अब लोग ज्यादा हेल्दी ऑप्शन की तरफ जा रहे हैं, यही वजह की दही, छाछ, लस्सी जैसी चीजें अधिक बिक रही हैं. समर ट्रेंड्स 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च-अप्रैस में दही लोगों की पहली पसंद बनी है.
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो बेहतर बनाते हैं और पेट को ठंडक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ दही खाना आपके गट हेल्थ को फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है?
आइए जानते हैं किन फूड कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए.
फल: दही के साथ अक्सर लोग फल खाते हैं यह एक आम आदत बन चुकी है. लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं होता. खासकर खट्टे फल जैसे संतरा, अनानास या आम के साथ दही खाने से पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है. दही और फलों का डाइजेशन समय अलग होता है, जिससे गट में गड़बड़ी हो सकती है.
मछली-नॉन-वेज: दही के साथ मछली या नॉन-वेज खाना भी सही नहीं माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकता है और स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे एलर्जी या रैशेज हो सकते हैं. दही और मछली या नॉनवेज खाने से डाइजेशन भी कमजोर हो सकता है.
दूध: दही के साथ दूध पीना भी अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि ये दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट हैं. लेकिन साथ में लेने से पेट में फर्मेंटेशन बढ़ सकता है, जिससे ब्लोटिंग और अपच की परेशानी हो सकती है.
फ्राइड फूड: दही और तली-भुनी चीजें खाना भी एक खराब कॉम्बिनेशन है. पराठा, पकौड़े या पूरी के साथ ज्यादा दही खाना भारीपन और सुस्ती का कारण बन सकता है. एक तो यह डाइजेशन को स्लो कर सकते हैं और गैस की समस्या भी बढ़ा सकते हैं.
आजतक हेल्थ डेस्क