फैक्ट चेक: लव जिहाद से नहीं जुड़ी है इस घायल महिला की कहानी

वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि हिंदू लड़की ने मुसलमान से शादी की जिसके बाद उसका यह हश्र हो गया. हालांकि वायरल  पोस्ट में कहीं  पर भी देश या शहर के नाम का  जिक्र नहीं है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा कि एक हिन्दू लड़की का मुसलमान से शादी करने के बाद ये हश्र हुआ है.
सच्चाई
ये तस्वीर पाकिस्तान के एक घरेलु हिंसा के मामले से जुड़ी है.लड़की के हिन्दू होने का दावा गलत है.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2019,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

सोशल मीडिया पर लव जिहाद से जोड़ते हुए एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में एक महिला जख्मी नजर आ रही है. उसके चेहरे पर चोट के निशान और खून दिखाई दे रहा है. वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि हिंदू लड़की ने मुसलमान से शादी की जिसके बाद उसका यह हश्र हो गया. हालांकि वायरल  पोस्ट में कहीं  पर भी देश या शहर के नाम का  जिक्र नहीं है.

Advertisement

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है - " #Love_जिहाद का मजा इस लडकी ने #हिन्दूओ को छोडकर #मुसलमान से शादी की #नतीजा आपके सामने "

फर्जी दावा

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये तस्वीर पाकिस्तान के एक घरेलु हिंसा के मामले से जुड़ी है. . अभी तक इस पोस्ट को हज़ारों लोग शेयर कर चुके है.

जिओ टीवी

तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर इसकी सच्चाई सामने आ गई. हमें मिली जिसके मुताबिक ये मामला पाकिस्तान के लाहौर का है. खबर में ऐसी दो लड़कियों के बारे में बताया गया है जिनकी अपने पति से मारपीट हुई और दोनों को बुरी तरह चोट लगी.

इनमें से एक लड़की का नाम अस्मा अज़ीज़ और दूसरी का हज़रा है. जिस लड़की की फोटो लव जिहाद की फर्जी कहानी के साथ शेयर की जा रही है वो इन्हीं में से एक लड़की हज़रा है. यह मामला मार्च 2019 का है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement