फैक्ट चेक: झूलते हुए ब्रिज का ये वीडियो हरिद्वार का नहीं, नेपाल का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक हिलते-डुलते पुल पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. चीखते-चिल्लाते हुए लोग इस झूलते हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों की मानें तो तूफान के बीच हरिद्वार का ये पुल टूटने की कगार पर आ गया है. 

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो हरिद्वार का है, जहां हाल ही में आए तूफान के बीच एक पुल काफी तेज हिलने लगा और इसे पार कर रहे लोग चीखने-चिल्लाने लगे. 
सच्चाई
ये नेपाल के गंडकी गोल्डन ब्रिज का वीडियो है, जो नेपाल में बहने वाली कालीगंडकी नदी पर बना हुआ है.

संजना सक्सेना

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

भारी बर्फबारी और बारिश के आसार के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने 2 मार्च को उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कई क्षेत्रों में हिमस्खलन का जारी किया है. हाल ही में उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हिमस्खलन में कुल 54 मजदूर बर्फ में दब गए थे, जिनमें से 46 को बचा लिया गया, लेकिन आठ मजदूरों की मौत हो गई.

Advertisement

इस बीच कथित तौर पर हरिद्वार का एक  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक  पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. हुए लोग इस झूलते हुए पुल को पार करने की कर रहे हैं. लोगों की मानें तो तूफान के बीच का ये पुल टूटने की कगार पर आ गया है. 

ऐसे ही एक  में लिखा है, “हरिद्वार का राम झूला डगमगा रहा है. कभी भी गिर सकता है. तूफान की चेतावनी. कभी ऐसी जगह जाकर मौज मस्ती ना करें. इस कांड ने गुजरात के मोरबी कांड की याद दिला दी.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो असल में हरिद्वार तो क्या, भारत का भी नहीं है. ये नेपाल के गंडकी गोल्डन ब्रिज का वीडियो है. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें 9 नवंबर, 2024 का एक  मिला. इसके कैप्शन में ‘गंडकी गोल्डन ब्रिज’ का हैशटैग लगा हुआ है. 

Advertisement

गंडकी  नेपाल के परबत जिले के कुशमा को बागलुंग जिले से जोड़ता है. ये पुल कालीगंडकी नदी पर बना हुआ है. 

वीडियो में दिख रहे एक शख्स की टीशर्ट के पीछे ‘Children Life Sport Club’ लिखा हुआ है. हमें इस स्पोर्ट क्लब का एक मिला, जिसके मुताबिक ये स्पोर्ट क्लब नेपाल के बागलुंग बाजार का है. 

इसके बाद हमने गूगल मैप्स पर बागलुंग के गंडकी गोल्डन ब्रिज की कुछ तस्वीरें देखीं. इनमें से एक में पुल के ठीक नीचे बहती नदी के किनारे एक दिखाई दे रही है. ये इमारत वायरल वीडियो में भी दिख रही है. 

बता दें कि राम झूला हरिद्वार में नहीं, बल्कि ऋषिकेश में है और काफी समय से मरम्मत न होने के कारण साल 2023 में इस पुल को घोषित कर दिया गया था. 

साफ है, हिलते-डुलते पुल को पार करते लोगों का वीडियो नेपाल का है, भारत का नहीं. 

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »