फैक्ट चेक: टेक्सास की एक दुकान में ग्राहकों ने मारी चोर को गोली? जानें इस तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि टेक्सास में दुकान को लूटने आए एक शख्स को वहां मौजूद ग्राहकों ने गोली मार दी. जब हमने इस खबर का फैक्ट चैक किया तो मामला कुछ और ही निकला.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
टेक्सास में दुकान को लूटने आए एक शख्स को वहां मौजूद ग्राहकों ने गोली मार दी.
सच्चाई
ये ब्राजील में साल 2017 में हुई घटना की तस्वीर है. साथ ही, चोर पर गोली चलाने वाले लोग पुलिसकर्मी थे.

संजना सक्सेना

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

जमीन पर लेटे किसी शख्स पर बंदूक ताने लोगों की एक चौंका देने वाली  पर खूब शेयर की जा रही है. तस्वीर के ऊपर लिखा है कि ये नजारा टेक्सास का है, जहां किसी दुकान को लूटने आए एक शख्स को वहां मौजूद ग्राहकों ने गोली मार दी.

एक व्यक्ति ने इस फोटो को करते हुए अंग्रेजी में लिखा, "दूसरे संशोधन ने बहुत बढ़िया काम किया." दरअसल, 2021 में टेक्सास के के बाद अब वहां 21 साल से अधिक उम्र के लोग बिना किसी लाइसेंस के हैंडगन रख सकते हैं. गौरतलब है कि टेक्सास में आए दिन की घटनाएं होती रहती हैं. ऐसे में राज्य का 'गन कल्चर' अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है.

Advertisement

इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने पाया कि बंदूक पकड़े लोगों की ये तस्वीर न तो हालिया है और न ही टेक्सास की है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

फोटो को रिवर्स सर्च करने पर हमें अगस्त 2017 का एक मिला. ये किसी दुकान का सीसीटीवी फुटेज लग रहा है. यहां लिखा है कि ब्राजील में लोगों ने एक चोर की गोली मारकर हत्या कर दी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिर पर हेलमेट लगाए एक शख्स बंदूक तानकर इस दुकान में घुस आता है. ये देखकर वहां मौजूद लोग अपने हाथ हवा में उठा लेते हैं. इतने में ही उस व्यक्ति के हाथ से बंदूक छूटकर जमीन पर गिर जाती है. जैसे ही वो गन उठाने के लिए झुकता है, आस-पास खड़े लोग अपनी बंदूकें उस पर तान देते हैं. इसके बाद वो शख्स जमीन पर गिर जाता है.  

Advertisement

थोड़ा और खोजने पर हमें इस घटना से जुड़ी कई  मिलीं. इनमें बताया गया है कि एक फार्मेसी को लूटने आए 17 वर्षीय लड़के की लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी. के मुताबिक, ये घटना 31 मई 2017 को ब्राजील के ‘Goiás’ प्रांत में हुई थी. उस वक्त, चोर का एक साथी भी दुकान के बाहर मौजूद था. हालांकि, गोलीबारी के बाद वो अपनी मोटरसाइकिल छोड़ वहां से फरार हो गया था.

इसके अलावा, बताया गया है कि चोर पर गोली चलाने वाले लोग पुलिसकर्मी थे. वे सादे कपड़ों में उस दुकान से कुछ सामान खरीदने आए थे. उस समय ब्राजील की एक न्यूज वेबसाइट ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना का दूसरे एंगल से शूट हुआ एक और पोस्ट किया था.

साल 2018 में भी इस घटना के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया था. तब 'स्नोप्स' ने इसका फैक्ट चेक किया था जिसे जा सकता है.  

 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement