e-एजेंडा: गिलगित-बाल्टिस्तान पर बोले वीके सिंह- प्लान तैयार, सही समय पर एक्शन लेगी सेना

इंडिया टुडे ग्रुप के ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम में गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान द्वारा चुनाव कराए जाने की बात पर जनरल वीके सिंह ने कहा, पाकिस्तान के हुक्मरानों से अपना देश तो संभल नहीं रहा. वहां सेना लोगों के लिए तय कर रही है कि क्या करना है. इस परिस्थिति में वो लोग कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं कि दुनिया उनके साथ खड़ी हो जाए.

Advertisement
पूर्व आर्मी चीफ और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह (फाइल फोटो) पूर्व आर्मी चीफ और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2020,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

  • वीके सिंह ने कहा- जो हम चाहते हैं वो जरूर हमको हासिल होगा
  • 'योजना तैयार है, जब मौका आएगा, सेना कार्रवाई कर देगी'

इंडिया टुडे ग्रुप के ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम में पूर्व आर्मी चीफ और केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा, पूरा कश्मीर भारत का है, जिसके अंदर पीओके हमारा हिस्सा है जो हमारे पास अपने आप आएगा. गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान द्वारा चुनाव कराए जाने की बात पर जनरल वीके सिंह ने कहा, 'पाकिस्तान के हुक्मरानों से अपना देश तो संभल नहीं रहा. वहां सेना लोगों के लिए तय कर रही है कि क्या करना है. इस परिस्थिति में वो लोग कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं कि दुनिया उनके साथ खड़ी हो जाए.'

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान के साथ कोई खड़ा होगा. जिस प्रकार भारत पूरे विश्व को साथ लेकर चल रहा है और पीएम मोदी की विश्व भर में जो छवि बनी हुई है उसका हमें पूरा फायदा मिलेगा. जो चीज हम चाहते हैं वो अंत में जरूर हमको हासिल होगी.

उन्होंने कहा, 'इस पूरी प्रक्रिया में एक संदेश है, पूरा कश्मीर भारत का है, जिसके अंदर पीओके हमारा हिस्सा है जो हमारे पास अपने आप आएगा. उन्होंने कहा कि मैंने 12 साल कश्मीर में बिताए हैं, वाकये होते हैं और ये होते रहेंगे, हर वाकये को तूल देने की आवश्यक्ता नहीं है. जब एनकाउंटर होता है तो वहां पर कितना नुकसान होता है उसके बारे में वो ही बता सकता है जो वहां मौजूद होता है. बाहर का कोई व्यक्ति टिप्पणी करता है तो वो गलत है.'

Advertisement

उन्होंने आजतक के कार्यक्रम में कहा, 'मैं ये नहीं बताउंगा कि हम ये करने वाले हैं, या हम ये करेंगे. जो हमको करना होगा, वो समय आने पर होगा. उसकी योजना होती है, तैयार है. जिस दिन मौका मिलेगा, जब हर चीज उस योजना के हिसाब से खड़ी हो जाएगी, उस दिन कार्रवाई होगी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »