इस टीवी शो में प्र‍िंसिपल के रोल में दिखेंगी कॉमेडी क्वीन गुड्डी मारुति

'चमत्कार' और 'बीवी नम्बर-1' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री गुड्डी मारुति टेलीविजन शो 'ये उन दिनों की बात है' में नजर आएंगी.  गुड्डी इस शो में कॉलेज की एक प्रिंसिपल का किरदार निभाएंगी.

Advertisement
गुड्डी मारुति गुड्डी मारुति

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2018,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

'चमत्कार' और 'बीवी नम्बर-1' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री गुड्डी मारुति टेलीविजन शो 'ये उन दिनों की बात है' में नजर आएंगी.  गुड्डी इस शो में कॉलेज की एक प्रिंसिपल का किरदार निभाएंगी.

साल 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में समीर (रणदीप राय) और नैना (आशी सिंह) की प्रेम कहानी दर्शाई जा रही है. गुड्डी ने एक बयान में कहा, इस किरदार के लिए जब प्रोडक्शन हाउस ने मेरे साथ संपर्क किया, तो वह पल मेरे लिए उत्साह से भरपूर था. मैंने कई फिल्मों और शो में काम किया है, लेकिन यह पहली बार है कि मैं इस प्रकार के अनूठे शो का हिस्सा बनने जा रही हूं.

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह एक शानदार शो है, जिसने दर्शकों के साथ-साथ मेरी भी पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. यह शो मुझे बीते दिनों की याद दिलाता है. मैं इसमें कॉलेज की प्रिंसिपल का किरदार निभा रही हूं और वह बेहद सख्त मिजाज की है. हालांकि, कई ऐसे मौके भी आएंगे, जिसमें उनके किरदार के नरम दिल पहलू को भी द‍िखाया जाएगा. 'ये उन दिनों की बात है' का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'सोनी टीवी एंटरटेनमेंट' पर हो रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »