ये है मोहब्बतें की मिहिका को मिल रहे हैं धमकी भरे मैसेज

ये है मौहब्बतें की मिहिका यानी अवंतिका हुंडाल को सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेजेस मिल रहे हैं.

Advertisement
अवंतिका हुंडाल अवंतिका हुंडाल

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 15 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने के बाद ट्रोल होना तो आम बात है, लेकिन टीवी शो की कहानी में ट्विस्ट आने पर भी आजकल एक्टर्स को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है. 'ये है मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभाने वालीं अवंतिका हुंडाल का किरदार शो में निगेटिव हो गया है और इसी कारण लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं.

Advertisement

शो में चल रहे कहानी के मुताबिक, मिहिका ने रमन-इशिता के दुश्मन परम और सिम्मी से हाथ मिला लिया है और यही बात दर्शकों को हजम नहीं हो रही.  हालांकि बाद में यह खुलासा हुआ कि यह इशिता और मिहिका की चाल थी अपने दुश्मनों को कंफ्यूज करने की.

ये ट्विस्ट कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अवंतिका को धमकी भरे मैसेजेस भेजना शुरू कर दिया.

इस बारे में बात करते हुए अवंतिका ने कहा- ये है मोहब्बतें में निगेटिव किरदार निभाने में मुझे बहुत मजा आया. हालांकि वो प्लानिंग का हिस्सा था. मिहिका पॉजिटिव कैरेक्टर है और अगर वो निगेटिव हो रही है तो इसके पीछे कोई ठोस कारण होगा.

इंडिया फोरम से बात करते हुए अवंतिका ने कहा- कुछ लोग मुझे धमकी भरे मैसेजेस भेज रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को मेरा काम बहुत पसंद आ रहा है और वो सोशल मीडिया पर मेरी बहुत तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि अवंतिका के पहले मिहिका का रोल मिहिका वर्मा निभा रही थीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया और यह किरदार अवंतिका को मिल गया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement