बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम के खिलाफ पुलिस में शिकायत

सामाजिक कार्यकर्ता टीना शर्मा ने स्वामी ओम के खिलाफ पार्लियामेंट थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत में लिखा की एक टीवी शो के दौरान स्वामी ओम ने महिलाओं के खिलाफ कई आपत्तिजनक बयान दिए है.

Advertisement
स्वामी ओम जी महाराज स्वामी ओम जी महाराज

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

सामाजिक कार्यकर्ता टीना शर्मा ने स्वामी ओम के खिलाफ पार्लियामेंट थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत में लिखा की एक टीवी शो के दौरान स्वामी ओम ने महिलाओं के खिलाफ कई आपत्तिजनक बयान दिए है. स्वामी को हाल में 'बिग बॉस' के सीजन 10 से भी उनके खराब बर्ताव के कारण बाहर कर दिया गया था.


'बिग बॉस' शो जब शुरू हुआ तो पहले दिन तो बाबा जी अपनी बातों और हरकतों से सभी के बीच हंसी का पात्र बनते रहे, लेकिन दूसरे दिन से बाबा जी का असली चेहरा सामने आना शुरू हो गया था. अब तो खुलासे हुए हैं उससे तो इस ढोंगी बाबा की सारी पोल खुल गई है.

Advertisement

स्वामी ओमजी महाराज पर साइकल चोरी, हथियार रखने और चोरी के मकसद से जबरन दूसरों के घर में घुसने के आरोप लगे थे. 'बिग बॉस सीजन 10' के शुरू होते ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक न्यूज शो के दौरान बाबा जी को एक महिला ज्योतिषी ने कसकर तमाचा रसीद किया था (जिसके जवाब में बाबा जी ने भी उस महिला को थप्पड़ मारा). लेकिन अब तो ऐसी बातें सामने आ रही हैं जिनसे साबित होता है कि यह नहीं बल्कि एक कुख्यात अपराधी है.


हाल में 'बिग बाॅस' कंटेस्टेंट बानी पर पेशाब फेंकने के बाद स्वामी ओम को घर से बेदखल कर दिया गया है. घर से बाहर आने के बाद से ही स्वामी ओम बिग बॉस और सलमान के बारे में तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement