किसने कराया आलिया और वरुण को सेट पर इंतजार!

सिलेब्स अक्सर दूसरों को सेट पर इंतजार करवाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन वरुण धवन और आलिया के साथ कुछ उल्टा ही हुआ है.

Advertisement
वरुण धवन और आलिया भट्ट वरुण धवन और आलिया भट्ट

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 2:09 AM IST

बॉलीवुड के सितारों को अक्सर शूटिंग में देरी से पहुंचने और लोगों को लंबा इंतजार करवाने के लिए जाना जाता है. लेकिन बॉलीवुड की यंग बिग्रेड आलिया भट्ट और वरुण धवन के मामले में उल्टा हुआ है.


बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए टीवी शोज या रिएलिटी शो में जाते हैं. हाल ही में वरुण और आलिया अपनी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के प्रमोशन के लिए भाबी जी घर पर हैं के सेट पर पहुंचे थे.

Advertisement


लेकिन सेट पर पहुंचते ही जेनरेटर ने काम करना बंद कर दिया. इससे शो के सारे कास्ट के साथ आलिया और वरुण को भी थोड़ी परेशानी हुई. लेकिन दोनों ने सेट पर कोई नखरा नहीं दिखाया और बड़े शांत तरीके से लाइट आने का इंतजार किया. शो के कास्ट ने भी वरुण-आलिया का पूरा ख्याल रखा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »