कानूनी पचड़े में फंसीं एकता कपूर की ये एक्ट्रेस, लगे गंभीर आरोप

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. उन्हें दिल्ली के इवेंट मैनेजर मानस कात्याल ने लीगल नोटिस भेजा है. जानें क्या है मामला...

Advertisement
करिश्मा तन्ना करिश्मा तन्ना

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. उन्हें दिल्ली के इवेंट मैनेजर मानस कात्याल ने लीगल नोटिस भेजा है. जिसमें करिश्मा पर धमकाने, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस को 16 फरवरी के दिन हल्द्वानी में एक शादी समारोह में डांस परफॉर्म करना था. करिश्मा को एडवांस पेमेंट भी कर दिया गया था. लेकिन बावजूद इसके एक्ट्रेस इवेंट में नहीं पहुंचीं. जिसकी वजह से मानस कात्याल को 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ.

Advertisement

मानस कात्याल के अनुसार, हम लोग करिश्मा को अपने साथ दिल्ली लाए थे, जहां से उन्हें बाइ रोड़ हल्द्नानी ले जाया जाता. लेकिन तभी उन्होंने प्लान चेंज कर लिया. वह कहते हैं, करिश्मा ने ड्राइवर को धमकाते हुए कहा कि अगर वे उन्हें दिल्ली वापस नहीं छोड़ेंगे तो वे हैरेसमेंट के झूठे केस में फसाएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने इवेंट मैनेजर के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कात्याल पर धोखा देने का इल्जाम लगाया.

करिश्मा ने कहा, मुझसे कहा गया था कि शो मुरादाबाद में था. जब हम वहां पहुंचे तो पता चला कि इवेंट तो हल्द्वानी में है. जो कि और आगे था. मैंने मानस को शुरूआत में ही बता दिया था कि मुझे बैक पेन है इसलिए मैं बहुत दूर ट्रैवल नहीं कर सकतीं.

जब एक्ट्रेस के एडवांस दिए पैसों को वापस करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं क्यों पैसे वापस करूं? बल्कि मेरे मानसिक उत्पीड़न के लिए उन्हें मुझे भुगतान करना चाहिए. करिश्मा के वकील ने इस मामले में कहा कि हमने कात्याल के नोटिस का जवाब दे दिया है और हम जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement