जेनिफर विंगेट का बर्थडे सेलिब्रेशन, जानें सबसे पहले किसे खिलाया केक?

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपना 33 वांजन्मदिन मना रही हैं. उनके केक कटिंग वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
जेनिफर विंगेट जेनिफर विंगेट

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

कलर्स के टीवी शो 'बेपनाह' की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आज (30 मई) अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस के बर्थडे को उनके परिवारवालों और दोस्तों ने मिलकर खास बनाया. जेनिफर के केक कटिंग वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे हैं.

बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का फ्लोवर प्रिंटेड मैक्सी गाउन पहना था. इस आउटफिट में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. बर्थडे पार्टी में उनका डॉगी ब्रीजर भी शामिल हुआ. एक्ट्रेस के केक कटिंग वीडियो में डॉगी को जेनिफर के साथ में देखा जा सकता है.

Advertisement

जेनिफर ने केक काटने के बाद सबसे पहले डॉगी को खिलाया. वे बड़े चाव से केक खाते हुए नजर आया. बता दें, जेनिफर टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से हैं. इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे हैं जो खुद जेनिफर के फैन हैं. टीवी शो 'बेपनाह' में उनके साथ काम कर चुके एक्टर कुशाल टंडन ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है.

जेनिफर 2012 में दुनिया की 21वीं सेक्स‍िएस्ट एशियन वुमन चुनी गई थीं. इस्टर्न आई न्यूजपेपर ने उन्हें 50 सेक्स‍िएस्ट एशियन वुमन में शामिल किया था.

जेनिफर इन दिनों अपनी रील शादी की खबरों के चलते चर्चा में हैं. दरअसल, उनके शो 'बेपनाह' के सेट से शादी की तस्वीरें सामने आई हैं. शो में उनकी और आदित्य की शादी होने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement