Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा ने किस बात से परेशान होकर किया सुसाइड? FIR में खुला राज

तुनिशा शर्मा के सुसाइड की खबरें सामने आने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस की FIR कॉपी सामने आई है. FIR कॉपी के जरिए एक्ट्रेस के सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है. 

Advertisement
तुनिशा शर्मा और शीजान खान तुनिशा शर्मा और शीजान खान

दीपेश त्रिपाठी

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा हमेशा के लिए इस दुनिया से रुख्सत हो गईं, लेकिन वो अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं. 20 साल की एक खूबसूरत और कामयाब एक्ट्रेस ने आखिर आत्महत्या क्यों की? ये सवाल उनके तमाम चाहने वालों को परेशान कर रहा है. अब धीरे-धीरे एक्ट्रेस के सुसाइड से जुड़ी और बातें सामने आ रही है. 

FIR कॉपी में खुला राज

Advertisement

तुनिशा शर्मा के सुसाइड की खबरें सामने आने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस की FIR कॉपी सामने आई है. FIR कॉपी के जरिए एक्ट्रेस के सुसाइड केस में बड़ा बड़ा खुलासा हुआ है. 

FIR कॉपी के मुताबिक, तुनिशा शर्मा अपने को-एक्टर शीजान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं. 15 दिन पहले ही शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था, जिसकी वजह से वह तनाव में रहने लगी थीं. रिपोर्ट में दर्ज किया गया है कि तुनिशा ब्रेकअप की वजह से डिप्रेशन में थीं. पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से एक्ट्रेस ने आत्महत्या करने का इतना बड़ा कदम उठाया है. 

FIR की कॉपी

दम घुटने से हुई तुनिशा की मौत

तुनिशा की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फांसी लगाने के बाद दम घुटने की वजह से तुनिशा की मौत हुई है. एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह का कोई भी जख्म का निशान नहीं मिला है. 

Advertisement

शीजान के खिलाफ केस दर्ज
तुनिशा की मां ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस की मां ने कहा कि शीजान से परेशान होकर तुनिशा ने आत्महत्या की है. इसके बाद बीती रात पुलिस ने शीजान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शीजान के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस शीजान से मामले में पूछताछ कर रही है. 

शीजान के मेकअप रूम में तुनिशा ने लगाई फांसी

चौंकाने वाली बात ये है कि तुनिशा ने आत्महत्या शीजान खान के मेकअप रूम में ही की. शीजान ने बताया था कि जब वह शूट से वापस लौटे तो अंदर से कमरा बंद था. जब गेट नहीं खुला तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां तुनिशा बेसुध हालत में फंदे पर लटकी मिलीं. उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने तुनिशा को मृत घोषित कर दिया. 
 
तुनिशा एक शानदार टीवी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. कम उम्र में ही तुनिशा ने एक्टिंग की दुनिया में बड़ी पहचान बनाई. तुनिशा ने टीवी शोज के साथ फिल्मों में भी काम किया. तुनिशा शर्मा टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में नजर आई थीं. उन्होंने 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »