मुश्किल वक्त देखा है... बोलते हुए गोव‍िंदा की बेटी के निकले आंसू, रो पड़ीं सुनीता

सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना का इमोशनल साइड देखने को मिला. टीना ने मां के लिए एक भावुक खत लिखा, जिसे पढ़ते हुए दोनों मां-बेटी के आंसू छलक पड़े.

Advertisement
Tina-Sunita ahuja cried (Photo: Instagram @tina.ahuja) Tina-Sunita ahuja cried (Photo: Instagram @tina.ahuja)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

जीटीवी के शो 'मां है ना' में सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना ने धमाल मचाया हुआ है. मां-बेटी की ये जोड़ी शो में दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो का अपकमिंग एपिसोड इमोशनल होने वाला है. जहां हर किसी की आंखों में फैंस को आंसू देखने को मिलेंगे. क्योंकि ये मां स्पेशल एपिसोड होगा.

टीना-सुनीता का इमोशनल साइड दिखा

Advertisement

शो में सभी बेटियों को अपनी मां के लिए एक खास लेटर लिखना है. मां के लिए अपने प्यार को बताना है. टीना ने भी सुनीता आहूजा के लिए प्यार भरा लेटर लिखा. इसे पढ़ने से पहले वो रोने लगती हैं. कैमरा पर मां के लिए अपने जज्बात बताना टीना के लिए मुश्किल था. टीना को रोता हुआ देखकर सुनीता भी रोने लगीं. मां-बेटी को यूं इमोशंस में बहता हुआ देखकर शिल्पा शेट्टी के भी आंसू नहीं रुके. वो भी कैमरा पर रोने लगीं.

टीना खत देखकर रोने लगती हैं. वो कहती हैं मुझसे ये नहीं होगा. फिर अपनी हिम्मत को जोड़ते हुए टीना ने कहा कि मैंने कभी रियलिटी शोज नहीं किए हैं. मां संग कम ही समय साथ में बिताया है. मुझे लगता है स्कूल के बाद शायद अब मैंने अपनी मां को लेटर लिखा है. वो खत पढ़ते हुए अपने प्यार का इजहार करती हैं. टीना ने कहा कि वो अपनी मां से बेशुमार प्यार करती हैं. मां ने जिस तरह बिना शर्त और बेहिसाब प्यार उनपर लुटाया है इसकी वो आभारी रहेंगी. टीना ने कहा- मुझे पता है पिछले कुछ सालों से वक्त सही नहीं चल रहा है. लेकिन फिर भी मेरा ध्यान रखने के लिए शुक्रिया.

Advertisement

इसके बाद टीना और सुनीता गले मिलते हैं. सुनीता ने इमोशनल होते हुए कहा- आज मुझे मालूम पड़ा है कि मेरी बेटी मुझे बहुत प्यार करती हैं. मां-बेटी की ये बॉन्डिंग देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग इमोशनल हो जाते हैं. शो का ये प्रोमो देखकर फैंस इसके ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं. सुनीता की कॉमेडी और वनलाइनर्स शो में पसंद किए जा रहे हैं. मां-बेटी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ दिख रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »