कप‍िल शर्मा को सुनील ने दिया झटका, पुरानी टीम के साथ करेंगे 'दन दना दन'

कपिल शर्मा की को सुनील ग्रोवर देने वाले हैं झटका, नए शो में नजर आएंगे पुराने साथी.

Advertisement
सुनील ग्रोवी-कपि‍ल शर्मा- अली असगर सुनील ग्रोवी-कपि‍ल शर्मा- अली असगर

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

कपिल शर्मा की छोटे पर्दे पर वापसी के बाद फैंस को सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर क्रिकेट कॉमेडी के साथ कपि‍ल शर्मा को कड़ी टक्कर देने वाले हैं.

पिछले दिनों सुनील के शो में बिग बॉस विनर शिल्पा श‍िंदे के साथ क्रिकेट जगत के दिग्गज कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग के जुड़ने की खबरें आईं थी. वहीं अब खबरें आ रहीं हैं कि शो में कप‍िल के पुराने साथ अली असगर और सुगंधा मिश्रा भी जुड़ने वाले हैं. अब तक दर्शकों को उम्मीद थी कि कपिल के शो में सिद्धू पाजी और चंदन के साथ दूसरे साथी भी नजर आएंगे. लेकिन पुराने विवाद को अब कोई नहीं भुला पाया है. शायद यही वजह है कि पुराने साथ भी कप‍िल का साथ छोड़कर सुनील के शो में एंट्री कर रहे हैं.

Advertisement

आईपीएल के दौरान आने वाले सुनील ग्रोवर के शो का नाम दन दना दन बताया जा रहा है. इस शो को जियो एप पर टेलीकास्ट किया जाएगा. शो की टाइमिंग हर हफ्ते शुक्रवार शनिवार रखी जाएगी.  इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा कि कोई कॉमेडी शो डिजिटल टेलीकास्ट होगा. हाल ही में सुनील ग्रोवर चेन्नई सुपरकिंग की टीम के साथ शूट‍िंग करते नजर आए थे.

कैसा होगा शो:

टीवी के डॉक्टर मशहूर गुलाटी का शो क्रिकेट के पंच कॉमेडी के साथ लेकर आएगा. आईपीएल मैच के दौरान ये होने वाली मैच की इनिंग पर चर्चा करेंगे. इसी के साथ कॉमेडी का तड़का भी लगेगा. इसके पहले ऐसा शो नहीं आया है, वहीं क्र‍िकेट का लोगों में फीवर होने से इस शो की सक्सेस का पूरी टीम को भरोसा है.  

Advertisement

सुनील के शो को कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस अपनी बहन नीति सिमोस के साथ मिलकर बना रहीं हैं. पिछले दिनों कप‍िल के नए शो पर पुराने साथी अली असगर ने बधाई दी थी, जिसके बाद कप‍िल ने पुरानी टीम को याद करते हुए भावुक ट्वीट किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »