जल्द शुरू होगा सुनील ग्रोवर का नया शो, ये सेलेब्स होंगे मेहमान

सुनील ग्रोवर वेब शो धन धना धन लेकर आ रहे हैं, जो IPL के समय ऑन-एयर होगा. इसमें मैच के साथ कॉमेडी का तड़का दिखेगा. शो में नए-नए मेहमान आकर शो को और दिलचस्प बनाएंगे.

Advertisement
सुनील ग्रोवर सुनील ग्रोवर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

सुनील ग्रोवर वेब शो 'धन धना धन' लेकर आ रहे हैं, जो IPL के समय ऑन-एयर होगा. इसमें मैच के साथ कॉमेडी का तड़का लगेगा. शो में नए-नए मेहमान आकर शो को और दिलचस्प बनाएंगे. शो के पहले गेस्ट टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी होंगे जो फिल्म 'बागी 2' को प्रमोट करने आएंगे.

शो में सुनील के साथ शिल्पा शिंदे ' बिग बॉस 11' के बाद फिर से स्क्रीन पर देखी जाएंगी. दर्शक सुनील ग्रोवर के नए शो 'धन धना धन' को देखने के लिए उत्सुक हैं.

Advertisement

इस शो में सुनील एक फनी पेंटर का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे तो दूसरी तरफ शिल्पा एक खूबसूरत पत्नी के किरदार में दिखेंगी. वो इसमें क्रिकेट की शौकीन महिला के रूप में नजर आएंगी.

शिल्पा के साथ अली असगर और सुगंधा मिश्रा भी इस शो का हिस्सा होंगे. परेश गानरा, सुरेश मैनन और सुयश राय को भी इस शो में लिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement