श्रीदेवी की बेटी खुशी ने दिया इस शो का ऑडिशन, नहीं हो पाईं सेलेक्ट

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जहां बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार हैं, वहीं उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर डांस रिएलिटी शो में अपना हाथ आजमा रही हैं.

Advertisement
खुशी कपूर खुशी कपूर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2017,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जहां बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार हैं, वहीं उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर डांस रिएलिटी शो में अपना हाथ आजमा रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक, पिछले महीने मुंबई में डांस प्लस 3 के ऑडिशंस हुए थे, जिसमें खुशी कपूर ने भी हिस्सा लिया था. लेकिन किसी को पता नहीं था कि वो कौन हैं. जब उन्होंने टॉप 35 में जगह बनाई तब मेकर्स को पता चला कि वो कौन हैं.

Advertisement

 

कहा जा रहा है कि खुशी किसी को अपने बारे में नहीं बताना चाहती थीं और बिना किसी रेफरेंस के आगे बढ़ना चाहती थीं. सूत्र के मुताबिक, बेशक वो एक अच्छी डांसर हैं, लेकिन वो टॉप 12 में जगह बना पाने में नाकामयाब रहीं.

खुशी की बहन जाह्नवी आजकल शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं. साथ ही यह खबर भी आ रही है कि जाह्नवी और ईशान सैराट के हिंदी रीमेक में साथ नजर आएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement