मीका सिंह बोले- शो के जज रह चुके लोग भी करते हैं रियलिटी शो की बुराई, बुरा लगता है

टीवी जज के तौर पर फिर वापसी कर रहे मीका सिंह ने कहा- लोगों को ऐसी स्टोरियां पसंद आती हैं क्योंकि हम सभी असली जिंदगी में वहां से गुजरे होते हैं. ऐसी कहानियों को अपने करीब पाते हैं. आंसू और इमोशन असल के होते हैं.

Advertisement
मीका सिंह मीका सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST
  • रियलिटी शोज पर बोले मीका सिंह
  • रियलिटी शोज के फॉर्मेट पर उठ चुके सवाल
  • मीका सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं

हिंदी टीवी शो में रियलिटी शोज का मौसम कभी खत्म नहीं होता. हर चैनल पर दो-तीन महीने बाद एक ना एक रियलिटी शो चलते रहता है. कई शो तो सालों से चलते आ रहे हैं. पर हाल के दिनों में ऐसे कई शो निशाने पर आए. कुछ सीनियर सेलेब्स ने शो को फॉर्मेट से लेकर, कंटेंट और शो में तरफदारी आदि को लेकर सवाल उठाए. कहा गया कि कई बार सिंगिंग और डांसिंग शो में टैलेंट के बदले उनके हालात और बैकग्राउंड को प्रमोट किया जा रहा. इसे लेकर अब मीका सिंह ने जवाब दिया है. 

Advertisement

क्या बोले मीका सिंह?

टीवी जज के तौर पर फिर वापसी कर रहे मीका सिंह ने कहा- लोगों को ऐसी स्टोरियां पसंद आती हैं क्योंकि हम सभी असली जिंदगी में वहां से गुजरे होते हैं. ऐसी कहानियों को अपने करीब पाते हैं. आंसू और इमोशन असल के होते हैं. 

करीना कपूर के बेटे जहांगीर के नाम पर हंगामा, बचाव में उतरीं ननद सबा अली खान
 



 

उन्होंने ये भी कहा कि यह देख कर बुरा लगता है कि इन शोज और फॉर्मेट कि वो लोग बुराई कर रहे हैं जो एक वक्त में टीवी शोज के जज रह चुके हैं. वे कई सीजन ऐसे शो में रहे. ये रोना-धोना पिछले 20 साल से चलता आ रहा है. यह सही है और इसीलिए इसे रियलिटी कहा जाता है. 

मीका ने कहा- प्रॉब्लम ये है कि वो लोग जज कर चुके हैं और देखा है ये सारा, आज वो उसके बारे में बोल रहे हैं. यही गलत बात है. अब आपको किसी ने जज बनने के लिए अप्रोच नहीं किया तो आप रियलिटी शो की बुराइयां करेंगे ये ठीक बात नहीं है. कुछ भी हो, टैलेंट अपनी जगह बना ही लेती है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »