अस्पताल में एडमिट हुईं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, बिजी शेड्यूल की वजह से बिगड़ी तबीयत

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हाल ही में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं. खबरों के मुताबिक, श्वेता तिवारी जल्द ही 'बिग बॉस 15' में बतौर ट्राइब लीडर बनकर दिखाई देने वाली हैं. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कमजोरी और ब्लड प्रेशर के कारण अस्पताल में भर्ती हुई हैं. मुंबई के हॉस्पिटल में श्वेता तिवारी का इलाज चल रहा है.

Advertisement
श्वेता तिवारी श्वेता तिवारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST
  • अस्पताल में भर्ती हुईं श्वेता तिवारी
  • कर रही हैं भरपूर आराम
  • कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर की थी शिकायत

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हाल ही में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं. खबरों के मुताबिक, श्वेता तिवारी जल्द ही 'बिग बॉस 15' में बतौर ट्राइब लीडर बनकर दिखाई देने वाली हैं. लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते श्वेता को  अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है.

मुंबई के हॉस्पिटल में श्वेता तिवारी का इलाज चल रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक किताब पढ़ते हुए की खुद की फोटो पोस्ट की थी. फैन्स ने इस फोटो में देखा कि श्वेता तिवारी के हाथ पर ड्रिप चढ़ने वाली नीडल लगी है. ऐसे में वह चिंतित हो उठे और उन्होंने एक्ट्रेस की तबीयत को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए. 

Advertisement

टीम ने जारी किया स्टेटमेंट
श्वेता तिवारी की टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि एक्ट्रेस ठीक हैं और रिकवर हो रही हैं. मौसम बदलने के कारण उन्हें कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई थी. अब वह एकदम ठीक हैं. टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, "हमें कई कॉल्स आ रही हैं और सभी श्वेता तिवारी के हेल्थ के बारे में अपडेट मांग रहे हैं. हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि श्वेता तिवारी लो ब्लड प्रेशर और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं. एक्ट्रेस लगातार ट्रैवल कर रही थीं, जिसके कारण उन्हें ऐसा महसूस हुआ."

टीम ने आगे कहा कि हम सभी का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने श्वेता तिवारी के लिए प्रार्थना की और उनके लिए अच्छी विशेज भेजीं. वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और भरपूर आराम कर रही हैं. वह जल्द ही घर लौटेंगी. हाल ही में सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिव्यांका एक्ट्रेस का पैर दबाती नजर आ रही थीं. 

Advertisement

करियर को फिर से ट्रैक पर ला रहीं Shweta Tiwari , रियलिटी शोज से फोटोशूट्स तक सुर्खियों में छाए

इंडस्ट्री का जाना-माना नाम श्वेता तिवारी अपने बेबाक स्वभाव के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ में बहुत स्ट्रगल देखे हैं, मगर एक्ट्रेस आज एक सक्सेसफुल नाम हैं. अपने दोनों बच्चों के साथ वह शानदार बॉन्डिंग शेयर करती हैं. श्वेता तिवारी फैशन के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई सारी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »