छि‍छोरी भाभी बन विभूति को छेड़ेंगी भाभीजी...

सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे विभूति के साथ मस्ती करती नजर आएंगी.

Advertisement
'धारावाहिक 'भाभी जी घर पर है!' 'धारावाहिक 'भाभी जी घर पर है!'

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 11 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'भाभी जी घर पर है!' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे 'छिछोरी' भाभी बनने के लिए उत्साहित हैं. इस कड़ी में अंगूरी भाभी अपने सह-कलाकर विभूति नाराण मिश्रा (आसिफ शेख) को छेड़ते हुए नजर आएंगी.

शुभांगी अत्रे ने कहा, के लिए यह हैरान कर देने वाली बात होगी. अंगूरी, विभूति को छेड़ते हुए दिखाई देंगी, लेकिन विभूति उनसे पीछा छुड़ाते नजर आएंगे. मैं आगामी एपिसोड में आसिफ को छेडूंगी और यह बहुत मजेदार होगा.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को जरूर पसंद आएगा.' इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर होगा. यह 1995 के हिट हिंदी धारावाहिक 'श्रीमान श्रीमती' से प्रेरित है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement