चहल संग जुड़ा नाम, अब करोड़पति यूट्यूबर की दुल्हन बनेगी एक्ट्रेस? शादी की हो रही चर्चा

स्पोर्ट्स एंकर और एक्ट्रेस शेफाली बग्गा की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान से शादी करने वाली हैं.

Advertisement
पीले होंगे शेफाली के हाथ? (Photo: Screengrab) पीले होंगे शेफाली के हाथ? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

स्पोर्ट्स एंकर-एक्ट्रेस शेफाली बग्गा की पर्सनल लाइफ हेडलाइंस में है. सोशल मीडिया पर शेफाली की शादी की अफवाहें हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. जानते हैं कि खबर में कितनी सच्चाई है. 
 
दुल्हन बनेंगी शेफाली?
पिछले कुछ समय से शेफाली बग्गा और अभिषेक मल्हान सोशल मीडिया पर कई रील्स शेयर कर रहे हैं. छोटे-छोटे वीडियोज में दोनों की बड़ी केमिस्ट्री नजर आ रही है. एक रील में अभिषेक RCB की जर्सी में टीम को सपोर्ट करते दिख रहे हैं. इस बीच शेफाली आती हैं, जो RCB की जर्सी में होती हैं. शेफाली यूट्यूबर के कंधे पर अपना सिर रख देती हैं और दोनों मैच एंजॉय करने लगते हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जब आपको एहसास हो कि कुंडली मैच कराने की जरुरत नहीं पड़ी. 

Advertisement

यही नहीं, शेफाली ने अभिषेक से साथ शीशा गाने पर भी रील पोस्ट की थी, जिसमें दोनों की दमदार केमिस्ट्री नजर आई. अब अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर इटेलियन बियर्ड लुक फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है. बैक टू बैक अभिषेक और शेफाली को साथ देखकर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं. हालांकि, अब तक एक्ट्रेस या यूट्यूबर में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप या शादी पर कुछ नहीं कहा है. 

चहल संग जुड़ा था नाम
ये पहली बार नहीं है जब शेफाली के रोमांस की चर्चा है. इससे पहले उनका नाम चुजवेंद्र चहल संग जुड़ा था. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि वो क्रिकेटर को डेट नहीं कर रही हैं. फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहेंगी. ना ही वो चहल को डेट कर रही हैं. उन्होंने फर्जी न्यूज फैलाने वालों को लताड़ा भी. 

Advertisement

देखना होगा कि अभिषेक मल्हान संग शादी की अफवाहों पर किस तरह रिएक्ट करती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »