शाहिद-मीरा का 'कॉफी विद करण' में रोमांस

'कॉफी विद करण' में पहली बार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक साथ आने वाले हैं. एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज हुआ है और इसमें तीनों मस्ती करते दिख रहे हैं.

Advertisement
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत रविवार को 'कॉफी विद करण' में अपना पहला टीवी अपियरेंस देने के लिए तैयार हैं. दोनों की शादी भले ही मीडिया अफेयर थी लेकिन मीरा ने आज तक किसी मीडिया हाउस या पब्लिकेशन से बात नहीं की है.

शो का नया प्रोमो आ गया है और इस प्रोमो में मीरा का फन साइड नजर आ रहा है. ने मीरा से पूछा, 'सोने से पहले आप शाहिद से क्या कहती हैं.' इस पर मीरा ने कहा, 'कुछ-कुछ होता है.'

Advertisement

इसके बाद करण ने कुछ नॉटी सवाल भी दोनों से पूछे. मीरा, करण से कहती हैं कि आपको अपने सवाल बदलने चाहिए.

बता दें का ये एपिसोड 1 जनवरी को टेलिकास्ट होगा.

यहां देखें प्रोमो:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement