रुपाली गांगुली के ऑन-स्क्रीन पति को हुआ कोरोना! लेकिन दी ये खुशखबरी

अनुपमां के सेट पर रुपाली के अलावा उनके को-स्टार सुधांशू पांडे को भी कोरोना होने की चर्चा है. एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किए हैं जिसमें उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं भेजी गई हैं.

Advertisement
सुधांशू पांडे-रुपाली गांगुली (अनुपमां) सुधांशू पांडे-रुपाली गांगुली (अनुपमां)

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 04 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

अनुपमां स्टार रुपाली गांगुली कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए जाने के बाद क्वारनटीन में हैं. क्वारनटीन के दूसरे दिन उन्होंने अपने पर‍िवार और होम स्टाफ का कोरोना टेस्ट साझा करते हुए सभी को धन्यवाद कहा है. दरअसल, रुपाली के घरवाले और होम स्टाफ कोरोना निगेट‍िव हैं, जिस वजह से रुपाली खुश हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. 

रुपाली ने अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'शेरावाली माता तेरी सदा ही जय, जय महाकाल....ब्रह्मांड को आभार...फैमिली और होम स्टाफ कोरोना निगेट‍िव हैं....आप सभी की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद....'. इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने क्वारनटीन के दूसरे दिन की सकारात्मक सोच भी साझा की. वे लिखती हैं- 'क्वारनटीन डे 2- सकारात्मक सोच....आज कई दिनों बाद, धूप और ताजी हवा में बाल सुखाए...हेयरड्रायर से जल्दी जल्दी बाल खराब करके नहीं'. 

Advertisement

क्वारनटीन में रुपाली गांगुली  

उनकी फोटोज में भी उनकी इस सकारात्मक सोच को देखा जा सकता है. उन्होंने दो फोटोज शेयर की है, जिसमें एक तस्वीर में वे टॉवल से अपना सिर बांधे नजर आ रही हैं, वहीं दूसरे में वे खुले बालों में दिखाई दे रही हैं. मालूम हो कि रुपाली क्वारनटीन में हैं और पर‍िवार से दूरी बनाए रखी है.  

सुधांशू पांडे इंस्टा स्टोरी
सुधांशू पांडे इंस्टा स्टोरी

अनुपमां के ऑन-स्क्रीन पति को हुआ कोरोना 

बता दें अनुपमां के सेट पर रुपाली के अलावा उनके को-स्टार सुधांशू पांडे को भी कोरोना होने की चर्चा है. एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किए हैं जिसमें उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं भेजी गई हैं. सुधांशू अनुपमां में रुपाली के पति वनराज का रोल प्ले कर रहे हैं. दोनों एक्टर्स से पहले आशीष मेहरोत्रा भी कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए थे. आशीष के बाद शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने ऑफ‍िश‍ियल बयान जारी कर बताया कि उन्हें भी कोव‍िड-19 संक्रमण हो गया है.  

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »