मिट गईं रूही और इशिता के बीच की सारी दूरियां...

स्टार प्लस के चर्चित शो 'ये हैं मोहब्बतें' में रूही और इशिता के बीच की सारी दूरियां अब मिटने वाली हैं क्योंकि निधि का पर्दाफाश हो चुका है और रूही वापस अपने परिवार के पास लौट आई हैं...

Advertisement
रूही और इशिता रूही और इशिता

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

रमन-इशिता और रूही के बीच की सारी गलतफहमियां अब खत्म होने वाली हैं. स्टार प्लस के चहेते शो 'ये हैं मोहब्बतें' के आने वाले एपिसोड में इशिमां और रूही का मिलन दिखाया जाएगा. पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि इशिता का कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था लेकिन ये किसने किया पता नहीं चल पा रहा था.

इस फैमिली शो में चल रहे कस्टडी मामले में आ रहे रोज नए ड्रामे का हिस्सा था होना जिसे निधि ने करवाया था. इस किडनैपिंग से एक अच्छी चीज ये हुई कि रूही अपने परिवार के करीब आ गई. इसी बीच रूही को रूहान बनकर एक बीमार बच्चे से मिलने जाना होता है जहां पर इशिता भी छिपी हुई है.

Advertisement

आने वाले एपिसोड में सारी दूरियां खत्म हो जाएंगी और निधि का सच भी रूही के सामने आ जाएगा. निधि का पर्दाफाश होते ही रूही अपनी उनके पास वापस लौट आएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement