जब Ramayan फेम दीपिका ने चूल्हे पर बनाया खाना, फैंस ने पूछा- क्या बना रहीं माते?

वीडियो देख कर ये साफ नहीं है कि दीपिका किस जगह से चूल्हे पर कुकिंग कर रही हैं. या फिर वो क्या बना रही हैं. इसलिये फैंस ने उनसे खुद ही पूछ डाला कि क्या बना रहीं माते?

Advertisement
दीपिका चिखलिया दीपिका चिखलिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST
  • फिर चर्चा में हैं रामायरण की सीता
  • चूल्हे पर क्या बना रही हैं दीपिका?

रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) 90s का वो शो है, जिसका जिक्र होते ही ना जाने कितनी यादें ताजा हो जाती हैं. शो में राम-सीता का रोल अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने अदा किया था. 'रामायण' में दोनों ही स्टार्स ने राम और सीता के किरदार को ऐसे जिया कि लोग इन्हें आज तक नहीं भूला पाये हैं. लंबे समय बाद एक बार फिर 'रामायण' की सीता सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं. 

Advertisement

वायरल हुआ सीता का वीडियो
दीपिका चिखलिया ने सीता के रोल में अपनी मासूमियत और अदाकारी से हर किसी पर गहरी छाप छोड़ी. इसलिये सालों बाद भी वो हर किसी की फेवरेट बनी हुई हैं. वहीं एक बार फिर इंटरनेट पर उनका वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दीपिका चूल्हे पर खाना बनाती दिखाई दे रही हैं. टीवी की सीता को चूल्हे पर खाना बनाता देख हर किसी को पुराने दिन याद आ गये हैं.

गब्बर-पान सिंह तोमर, ये हैं बॉलीवुड के 10 मशहूर डकैत, आने वाला है 'Shamshera'

हांलाकि, वीडियो देख कर ये साफ नहीं है कि दीपिका किस जगह से चूल्हे पर कुकिंग कर रही हैं. या फिर वो क्या बना रही हैं. इसलिये फैंस ने उनसे खुद ही पूछ डाला कि क्या बना रहीं माते? खैर, एक्ट्रेस फैंस के सवालों का जवाब देंगी या नहीं, वो पता नहीं. पर हां इतना पता है कि उनका वीडियो देख कर लोगों को रामायण का वनवास वाला सीन जरूर याद आ गया है.  

Advertisement

Shehnaaz Gill के लिए किसी एग्जाम पास करने से कम नहीं था डेब्यू रैंप वॉक, शेयर किया वीडियो

ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका को चूल्हे पर खाना बनाते देखा गया है. इससे पहले भी उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. इत्तेफाक देखिये कि लोग आज भी दीपिका को इतना प्यार करते हैं कि हर बार उनका वीडियो वायरल हो जाता है. वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो दीपिका चिखलिया 2019 में आयुष्मान खुराना स्टारर 'बाला' में दिखाई दी थीं. इसके बाद वो 13 मई 2022 को रिलीज हुई 'गालिब' में अफजल गुरु की वाइफ के रोल में नजर आईं. वैसे जिन्हें अब तक नहीं पता चला है कि दीपिका चूल्हे पर क्या बना रही हैं. वो एक्ट्रेस के हैशटैग पर ध्यान दें, पता चल जायेगा कि दीपिका आलू-प्याज की सब्जी बना रही हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »