सोशल मीडिया ने बदली रियलिटी शो की दुनिया, पेड PR-मीम्स के सहारे भिड़ रहे सितारे, कितना खतरनाक ये नया ट्रेंड?

रियलिटी शो बैटलग्राउंड 2 में निक्की तंबोली और फुकरा इंसान के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है. दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है. इसी बीच निक्की ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बताया है कि उनके खिलाफ नेगेटिव पीआर चलाया जा रहा है.

Advertisement
निक्की तंबोली-फुकरा इंसान के बीच छिड़ी जंग (Photo: Instagram @nikki_tamboli/fukra_insaan) निक्की तंबोली-फुकरा इंसान के बीच छिड़ी जंग (Photo: Instagram @nikki_tamboli/fukra_insaan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

रियलिटी शोज की दुनिया जितनी ग्लैमरस दिखती है, इसके पीछे 'नेगेटिव पेड पीआर' का खेल उतना ही खतरनाक होता है. रियलिटी शोज में 'पेड पीआर' का मुद्दा पिछले कुछ समय से काफी गरमाया हुआ है. कई बड़े सितारों ने नेशनल टीवी और सोशल मीडिया पर यह दावा किया है कि उनकी छवि खराब करने के लिए एजेंसियां और बॉट आर्मी चलाई गई हैं. अब बैटलग्राउंड 2 की मेंटर निक्की तंबोली ने भी अपनी रीसेंट स्टोरी में नेगेटिव पेड पीआर की तरफ इशारा किया है. 

Advertisement

चर्चा में निक्की तंबोली की पोस्ट

दरअसल, अमेजन MX प्लेयर के हिट रियलिटी शो बैटलग्राउंड 2 में एंट्री करते ही निक्की तंबोली ने फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) से पंगा ले लिया. शो में दोनों के बीच तगड़ी जुबानी जंग देखने को मिल रही है. निक्की और फुकरा इंसान एक दूसरे पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. 

अभिषेक संग लड़ाई के बीच निक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में ये हिंट दिया है कि नेगेटिव पेड पीआर के जरिए उन्हें खराब दिखाने की कोई की गई है. निक्की ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन फैंस का मानना है कि उन्होंने अभिषेक मल्हान पर निशाना साधा है. 

निक्की ने स्टोरी में लिखा है- कभी-कभी लोग दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश करते हैं.  वो पेड पीआर, मीम्स और नैरेटिव्स का सहारा लेते हैं. लेकिन सच क्या है? उसे इन सब की जरूरत नहीं थी. निक्की बस आईं, उन्होंने कुछ दमदार बातें कहीं, और उतना ही काफी था. अब यह सारा शोर बस उस सच को दबाने की कोशिश है, जिसे वो संभाल नहीं पाए.

Advertisement

 

खतरनाक है नेगेटिव पीआर

ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी रियलिटी शोज के कई सितारे खुलकर यह बोल चुके हैं कि 'ट्रोल आर्मी' के जरिए उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई है. इससे पहले 'स्प्लिट्सविला 16' के कई खिलाड़ी भी ये दावा कर चुके हैं कि पेड ट्रोल्स के जरिए उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की गई है. 

बिग बॉस के कई बड़े सितारे भी कई दफा ये दावा कर चुके हैं कि 'ट्रोल आर्मी' को पैसे देकर उन्हें ट्रोल करवाया गया है. बिग बॉस OTT 2 का विनर बनने के बाद एल्विश यादव ने खुलेआम दावा किया था कि उनके खिलाफ नेगेटिव पीआर चलाया जा रहा है. बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट रहीं बेबिका धुर्वे ने भी एक इंटरव्यू में खुलकर इस बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि बिग बॉस के घर के अंदर और बाहर उन्होंने भयानक नेगेटिव पीआर और टॉक्सिसिटी झेली है.

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग कई सितारों पर मेंटली बुरा असर डालती है. ये लोगों को डिप्रेशन में ले जाती है. कइयों को एंग्जाइटी की शिकायत होने लगती है. इंटरनेट की दुनिया का ये नया ट्रेंड खासकर फीमेल सेलेब्स के लिए मानसिक तनाव और सुरक्षा का खतरा पैदा कर रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement