'नागिन' की फुफकार, क्या कपिल इस बार भी दिखा पाएंगे कमाल

टीवी की दुनिया में ऐसा बहुत कम हुआ है जब एक शो टेलीकास्ट के पहले दिन से ही टीआरपी में टॉप पोजिशन पर कायम है. तभी तो इसके ऐपिसोड बढ़ा दिए गए हैं...

Advertisement
इस शो का रेटिंग चार्ट वाकई हैरान करने वाला है इस शो का रेटिंग चार्ट वाकई हैरान करने वाला है

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 06 मई 2016,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

टीवी शोज का उतार-चढ़ाव और हिट-फ्लॉप का सारा खेल टीआरपी रेटिंग के जरिए तय किया जाता है. महीने में दो बार आने वाली इस रेटिंग से पता चलता है कि कौन से टॉप फाइव सीरियल दर्शकों की पसंद में सबसे आगे हैं.

कायम है नागिन का जादू
BARC की रेटिंग में कलर्स का सबसे पसंदीदा शो 'नागिन' इस हफ्ते भी नंबर वन पर बना हुआ है. 'नागिन' अपनी स्‍टोरी लाइन और सस्‍पेंस के कारण दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. हाल ही में इस सीरियल को मई में खत्‍म करने की बात हो रही थी लेकिन इसकी और बढ़ा दिया गया है.

Advertisement

ये हैं मोहब्‍बतें ने फिर से बनाई अपनी जगह
दूसरे नंबर पर इस बार स्‍टार प्‍लस के शो 'ये हैं मोहब्‍बतें' ने अपनी जगह बनाई है. इस सीरियल को सात साल का लीप लेकर आगे बढ़ाया गया है. कहानी में अलग हो चुके रमन-इशिता एक बार फिर वापस मिल जाएंगे और फिर शुरू होगी एक और नई कहानी. शायद इसी वजह से यह शो फिर से दर्शकों की पसंद बनने में कामयाब हो रहा है. 

कुमकुम भाग्‍य का भी बना हुआ है भविष्‍य
तीसरे नंबर पर जीटीवी का सीरियल 'कुमकुम भाग्‍य' अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. सीरियल में चल रहे प्‍यार और नफरत के खेल में फिर से आने वाला है एक नया माेड़ अ‍भि और तनु की शादी होनी वाली है तो वहीं दूसरी तरफ आलिया के झूठ का भी पर्दाफाश होने वाला है. इस सीरियल का फैमिली ड्रामा भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहा है.

Advertisement

गोपी के लिए कम नहीं हुआ है दर्शकों का प्‍यार
हमारी प्‍यारी गोपी बहू की कहानी यानी स्‍टार प्‍लस का चहेता भी टॉप फाइव रेटिंग के चौथे पायदान पर रहा. गौरा और कोकिला की लड़ाई की लड़ाई में पि‍सती मीरा अब वापस अपने बोल्‍ड अवतार में आ गई है और उसे धरम के जिंदा होने का सच भी पता चल चुका है. आगे के एपिसोड में होने वाला ड्रामा देखना वाकई दिलचस्‍प होगा.

कपिल की कॉमेडी का भी दिखा रंग
पांचवें नंबर पर टीवी से शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो रहा. कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो' से सोनी टीवी पर वापसी की है. कपिल ने इस शो की ग्रांड ओपनिंग दिल्‍ली में की थी जहां दर्शकों ने उनका स्‍वागत बहुत जोर-शोर से किया था. अब देखना यह होगा कि क्या आने वाले ऐपिसोड्स में यह शो इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रहेगा!

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »