मलाइका अरोड़ा की इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर वापसी, टेरेंस ने कुछ इस तरह किया स्वागत

टेरेंस इस पैनडेमिक पीरियड में इंडियाज बेस्ट डांसर की शुरुआत से ही फैन्स संग जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया के जरिए वे शो में होने वाले मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं. हैशटैग व्लॉगेश्वरी के जरिए वे शो से जुड़ी रोचक बातें शेयर करते हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे शूटिंग सेट पर मलाइका अरोड़ा का स्वागत करते नजर आए.

Advertisement
मलाइका अरोड़ा मलाइका अरोड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस को मात दी है और उन्होंने इंडियाज बेस्ट डांसर शो पर भी वापसी कर ली है और उनका शो में जबरदस्त स्वागत भी किया गया. शो में वे जज की भूमिका में नजर आती हैं. कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया था. अब जब एक्ट्रेस ने वापसी कर ली है तो उनसे साथी और कंटेस्टेंट्स भी उनका स्वागत कर रहे हैं. टेरेंस के अलावा कंटेस्टेंट्स ने अपनी डांस परफॉर्मेंस के जरिए मलाइका का शो मे वेलकम किया है. 

Advertisement

टेरेंस इस पैनडेमिक पीरियड में इंडियाज बेस्ट डांसर की शुरुआत से ही फैन्स संग जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया के जरिए वे शो में होने वाले मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं. हैशटैग व्लॉगेश्वरी के जरिए वे शो से जुड़ी रोचक बातें शेयर करते हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे शूटिंग सेट पर मलाइका अरोड़ा का स्वागत करते नजर आए. वीडियो में वे मलाइका को कहते हैं कि व्लॉगेश्वरी ने आपको मिस किया. मगर मलाइका, टेरेंस की इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती हैं और टेरेंस से कहती हैं कि- तुमने मुझे मिस नहीं किया, सिर्फ गीता ने किया.

 

इसके बाद व्लॉगेश्वरी में टेरेंस ने स्पेशल गेस्ट इला अरुन का भी स्वागत किया और उनसे कुछ आम बोलचाल में इस्तेमाल किए जाने वाले हिंदी वर्ड्स के ट्रॉन्सलेशन्स भी पूछे. बता दें कि मलाइका अरोड़ा के वापस शो में आने से कंटेस्टेंट्स भी काफी खुश हैं. कंटेस्टेंट्स ने मलाइका अरोड़ा के सुपरहिट सॉन्ग्स छैंया छैंया, अनारकली डिस्को चली और मुन्नी बदनाम हुई पर डांस परफॉर्मेंस देकर जज के प्रति अपना प्यार जाहिर किया. 

Advertisement

 

शेयर की सनकिस्ड फोटो

बता दें कि कोरोना वायरस को मात देने के बाद मलाइका अरोड़ा काफी पॉजिटिव नजर आ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपनी एक सनकिस्ड फोटो शेयर की. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने पॉजिटिव कैप्शन लिखते हुए कहा कि रोशनी का पीछा करें. इसी के साथ उन्होंने रे ऑफ होप जैसे हैशटैग भी डाले. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »