KBC: सवाल पूछते वक्त हैंग हुआ बिग बी का कंप्यूटर, फिर ऐसे संभाली सिचुएशन

अमिताभ जब स्वपनील से 2 हजार रुपये का सवाल पूछने जा रहे थे तभी बिग बी की तरफ वाला कंप्यूटर हैंग कर गया. अमिताभ ने कहा- अगला सवाल 2 हजार रुपये के लिए आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर.. लेकिन फिर सवाल स्क्रीन पर अपीयर नहीं हुआ.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन प्रसारित हो रहा है. पिछले 12 साल से चला आ रहा ये शो करोड़ों दर्शकों की पसंद है और इसमें अमिताभ का होस्ट करने का अंदाज इसे और भी ज्यादा निराला बना देता है. बीते इतने सालों में बहुत कम बार ऐसा हुआ है कि जब कुछ ऐसी सिचुएशन सेट पर बनी हैं जो सभी को चौंका गईं.

Advertisement

मंगलवार को प्रसारित हुए केबीसी के एपिसोड में भी दर्शकों को कुछ ऐसा ही देखने को मिला. महाराष्ट्र के मुंबई शहर से आए स्वपनील चव्हाण हॉट सीट पर विराजमान थे और अमिताभ ने सवालों का सिलसिला शुरू कर दिया था. हालांकि तभी कुछ ऐसा हुआ जो अब तक शायद ही कभी कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में देखने को मिला है.

अमिताभ जब स्वपनील से 2 हजार रुपये का सवाल पूछने जा रहे थे तभी बिग बी की तरफ वाला कंप्यूटर हैंग कर गया. अमिताभ ने कहा- अगला सवाल 2 हजार रुपये के लिए आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर. लेकिन फिर सवाल स्क्रीन पर अपीयर नहीं हुआ. अमिताभ ने तीन बार कहा- दो हजार का सवाल, दो हजार रुपये, दो हजार रुपए.

ऐसे संभाली बिग बी ने सिचुएशन

लेकिन सवाल स्क्रीन पर नहीं आया तो अमिताभ इधर उधर देखने लगे और बोले- नहीं आ रहा है. तभी स्क्रीन पर सवाल अपीयर हो गया और बिग बी ने कहा- आ गया. आ गया. इसके बाद अमिताभ ने सवाल पढ़ा और तब कंटेस्टेंट ने सवाल का जवाब दिया. ये सब कुछ चंद सेकेंड में हो गया लेकिन हालात देखने लायक थे. साथ ही कहना होगा कि बिग बी ने सिचुएशन को बहुत अच्छी तरह हैंडल किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »