KBC 14 Updates: अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे DGP रुपिन शर्मा, सुनाया डॉन अबु सलेम से जुड़ा शॉकिंग किस्सा

KBC 14 Updates: एक्टर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर क्विज खलते नागालैंड के डीजीपी रुपिन शर्मा दिखाई देंगे. इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने दी है. शो के एपिसोड का प्रोमो सेट इंडिया के पेज पर शेयर किया गया है. जहां रुपिन खुद बताते दिख रहे हैं कि उन्होंने अबु सलेम को गिरफ्तार किया है. 

Advertisement
अमिताभ बच्चन, रुपिन शर्मा अमिताभ बच्चन, रुपिन शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

इन दिनों अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 चर्चा का विषय बना हुआ है. शो को हर दिन जबरदस्त टीआरपी मिल रही हैं. केबीसी के दौरान पूछे गए सवाल हो या अमिताभ का सुनाया कोई किस्सा. फैंस को इस शो की हर बात बेहद पसंद आ रही है. हर दिन नए नए कंटेस्टेंट के साथ शो और भी रोमांचक होता जा रहा है. आने वाले दिनों में शो पर एक ऐसे गेस्ट आने वाले हैं, जिनकी कहानियां आपको रोंगटे खड़ी कर सकती है. 

Advertisement

शो पर इस IPS ऑफिसर की एंट्री

जी हां, शो पर जल्द ही IPS Officer Rupin Sharma तशरीफ लाने वाले हैं. रुपिन शर्मा वही पुलिस ऑफिसर हैं जिन्होंने खतरनाक डॉन अबु सलेम को गिरफ्तार किया था. एक्टर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर क्विज खलते नागालैंड के डीजीपी रुपिन शर्मा दिखाई देंगे. इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने दी है. शो के एपिसोड का प्रोमो सेट इंडिया के पेज पर शेयर किया गया है. जहां रुपिन खुद बताते दिख रहे हैं कि उन्होंने अबु सलेम को गिरफ्तार किया है. 

वीडियो में अमिताभ बच्चन बोलते हैं कि- ''आपने एक बहुत ही खौफनाक, वॉन्टेड टेरेरिस्ट को पकड़ा था. जिसपर रुपिन बताते हैं- अबु सलेम, 1993 मुंबई ब्लास्ट के पीछे उसी का हाथ था. इस प्रोमो वीडियो में आगे रुपिन के दोस्तों को भी बोलते हुए दिखाया जाता है. जहां वो सभी रुपिन शर्मा के हौसले की तारीफ कर रहे हैं. इस बात पर आगे अमिताभ बच्चन भी कहते हैं कि- ''सर बहुत मुश्किल होता है, लोगों के हृदय को जीतना. बहुत बढ़िया सर''. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने रुपिन का ऑटोग्राफ भी लिया.

Advertisement

पुर्तगाल से अबु सलेम की हुई गिरफ्तारी

सामने आए प्रोमो में रुपिन अपने बारे में बताते हुए कहते हैं कि 'मैं नागालैंड में डायरेक्टर जनरल ऑफ प्रिजन के रूप में काम करता हूं'. आईपीएस रुपिन शर्मा ने डॉन अबु सलेम को 2005 में पुर्तगाल से पकड़ने में बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाया था. रुपिन उस वक्त सीबीआई टीम के लीड थे. उन्होंने 2002 में एक मेल के जरिये अबू सलेम की लोकेशन पुर्तगाल ट्रेस की थी. 


बार-बार शो क्यों होस्ट करते हैं अमिताभ 

एक इंटरव्यू में अमिताभ ने बताया था कि वो बार-बार शो को होस्ट क्यों करते हैं. अमिताभ ने कहा- ''वो लोग हर बार सेट पर आते हैं. वो ही हैं जिनकी वजह से मैं वापस आता हूं. जैसे ही मैं स्टेज पर एंटर करता हूं, जिस तरह से वो मेरा वेलकम करते हैं, जिस तरह से वो हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट को बढ़ावा देते हैं. यही वजह है मेरे हर बार शो में वापसी करने की.''

खैर, प्रोमों देखने के बाद से ही केबीसी के इस एपिसोड को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. लोग जानना चाहते हैं कि रुपिन शो के दौरान अपनी बहादुरी से जुड़े और कौन-कौन से किस्से सुनाने वाले हैं?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »