KBC 13: डॉ. अश्विनी ने किया 12 लाख 50 हजार के सवाल पर खेल क्विट, यह था प्रश्न

टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' की गुरुवार को शुरुआत नए कंटेस्टेंट अश्विनी कुमार सिन्हा के साथ हुई. यह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचे. अमिताभ बच्चन संग इन्होंने खेल की शुरुआत की. बता दें कि अश्विनी फोर्स में कार्यरत हैं. इनकी पोस्टिंग कई जगह होती रहती है. डॉक्टर अश्विनी कुमार सिन्हा घर छह लाख 40 हजार रुपये जीतकर लेकर गए. उन्होंने 12 लाख 50 हजार के सवाल पर खेल क्विट कर दिया था.

Advertisement
केबीसी 13 केबीसी 13

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 8:01 AM IST
  • अश्विनी ने जीते छह लाख 40 हजार
  • 12 लाख 50 हजार के सवाल पर किया खेल क्विट
  • यह था प्रश्न

टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' की गुरुवार को शुरुआत नए कंटेस्टेंट अश्विनी कुमार सिन्हा के साथ हुई. यह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचे. अमिताभ बच्चन संग इन्होंने खेल की शुरुआत की. बता दें कि अश्विनी फोर्स में कार्यरत हैं. इनकी पोस्टिंग कई जगह होती रहती है. डॉक्टर अश्विनी कुमार सिन्हा घर छह लाख 40 हजार रुपये जीतकर लेकर गए. उन्होंने 12 लाख 50 हजार के सवाल पर खेल क्विट कर दिया था. 

Advertisement

यह था प्रश्न
अंग्रेजों ने क्या रोकने के लिए 'ग्रेट हेज ऑफ इंडिया' का निर्माण किया था?
- नमक की तस्करी
- पलायन कर रहे बागान मजदूर
- शरणार्थियों का आगमन
- राजनीतिक विद्रोह

इस सवाल का सही जवाब नमक की तस्करी था, लेकिन खेल को क्विट करने के बाद अश्विनी ने पलायन कर रहे बागान मजदूर पर लॉक किया था, जोकि गलत जवाब था. बता दें कि शो के दौरान अश्विनी ने पशु की सेवा और सुरक्षा को लेकर एक बहुत ही अच्छी बात कही थी, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी इंप्रेस हो गए थे. सोशल मीडिया पर प्रोमो के जरिए यह दिखाया गया था. 

हॉट सीट पर बैठेंगे पंकज त्रिपाठी-प्रतीक गांधी, अमिताभ बच्चन संग शेयर करेंगे दिलचस्प किस्से

मालूम हो कि शो में हर हफ्ते 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में दिग्गज हस्तियां अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी हुई नजर आती हैं. इस हफ्ते के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी शिरकत करेंगे. पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी शो में अपना फ्लेवर एड करते हुए दिखाई देंगे और अमिताभ बच्चन संग कई दिलचस्प किस्से भी शेयर करेंगे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »