कपिल शर्मा को आया पैनिक अटैक, बादशाहो की टीम के साथ शूटिंग की कैंसिल

'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग का कैंसिल होना जारी है. कई दिनों से सिलेब्स संग शूटिंग कैंसिल की जा रही है. अब इस लिस्ट में 'बादशाहो' की टीम का नाम भी जुड़ गया है.

Advertisement
कपिल शर्मा, अजय देवगन कपिल शर्मा, अजय देवगन

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST

'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग का कैंसिल होना जारी है. कई दिनों से सिलेब्स संग शूटिंग कैंसिल की जा रही है. अब इस लिस्ट में 'बादशाहो' की टीम का नाम भी जुड़ गया है.

दरअसल रविवार को 'बादशाहो' की स्टार कास्ट के साथ शूटिंग होने वाली थी. लेकिन SpotboyE की खबर के मुताबिक कपिल शर्मा सेट पर पहुंचे ही नहीं.

Advertisement

पूरी टीम को सुबह 11:30 बजे शूटिंग के लिए बुलाया गया था. ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज फिल्म सिटी 9 बजे आ गए थे. इमरान हाशमी 10:30 बजे शूटिंग के लिए पहुंचे. वहीं अजय देवगन 11 बजे सेट पर आए. लेकिन कपिल शर्मा सेट पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे.

प्रोडक्शन टीम ने कपिल को कई बार फोन किए लेकिन उनका फोन ऑफ आ रहा था. कपिल की टीम ने भी कोई जवाब नहीं दिया. कपिल की इस हरकत से अजय देवगन बहुत नाराज हो गए. उसके बाद चारों एक्टर्स 11:30 बजे सेट से वापस चले गए.

कपिल की टीम ने एक्टर्स को बाद में बताया कि कपिल को पैनिक अटैक आ गया था, जिसकी वजह से उनका फोन नहीं मिल रहा था.

आपको बता दें कि रविवार सुबह ही खबर आई थी कि मनोज तिवारी संग एपिसोड की शूटिंग भी रद्द कर दी गई है. हालांकि इसकी वजह कपिल की खराब तबीयत नहीं बल्कि मुंबई में कर्मचारियों की चल रही हड़ताल से शूटिंग कैंसिल हुई है.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से कपिल की तबीयत खराब चल रही है, जिसकी वजह से कई सिलेब्स संग शूट को कैंसिल करना पड़ा है. इस लिस्ट में जब हैरी मेट सेजल के लिए शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा, मुबारंका के लिए अर्जुन कपूर और अनिल कपूर और गेस्ट इन लंदन के लिए परेश रावल का नाम शामिल है.

शूट कैंसिल करने कारण चाहे हड़ताल हो या स्वास्थ्य, लेकिन यह सब कपिल के इमेज पर बुरा प्रभाव डाल रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »