प्रीति सिमोस ने कपिल के साथ रिश्ते को किया कंफर्म, कहा- वो बिल्कुल बदल चुके हैं

कपिल शर्मा ने अपने एक्स मैनेजर नीती, प्रीति और पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ मुंबई के ओसिवारा पुलिसस्टेशन में केस दर्ज कराई है. कपिल ने इन लोगों पर 25 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है. FIR के बाद प्रीति ने कहा है कि जब हम (कपिल के साथ) रिलेशनशिप में थे, जब कपिल के साथ सब सही चल रहा था.

Advertisement
कपिल शर्मा, प्रीति सिमोस कपिल शर्मा, प्रीति सिमोस

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

कपिल शर्मा ने अपने एक्स मैनेजर नीती, प्रीति और पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ मुंबई के ओसिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है. कपिल ने इन लोगों पर 25 लाख रूपये वसूलने का आरोप लगाया है. FIR के बाद प्रीति ने कहा है कि जब हम (कपिल के साथ) रिलेशनशिप में थे, तब कपिल के साथ सब सही चल रहा था.

Advertisement

प्रीति ने Indianexpress.com से बातचीत में कहा- 'मुझे विश्वास है कि ये सब कपिल नहीं कर रहे हैं. उनके साथ के लोग उन्हें भड़का रहे हैं. उन्होंने वो ट्वीट्स भी पोस्ट नहीं किए थे. किसी और के पास उनका फोन था. ये बहुत बचकाना और स्टूपिड है. क्या उन्हें पता भी है कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं? वो निजी जानकारियां लीक करने का आरोप लगा रहे हैं. उनसे पूछिए कि वो किसके बारे में बात कर रहे हैं? वो कह रहे हैं कि मैंने जर्नलिस्ट को पैसे दिए हैं. मैं उस जर्नलिस्ट को जानती भी नहीं. वो कहते हैं कि वो डिप्रेस हैं, लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि क्यों? उनके दोस्त और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ उनके साथ क्यों नहीं हैं? जब हम दोनों रिलेशनशिप में थे, तब प्रोफेशनली और पर्सनली  कपिल अच्छा कर रहे थे. जब हम अलग हुए, तब से उनका पतन शुरू हुआ.'

Advertisement

ये बोलकर उन्होंने कपिल के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया. उन्होंने कहा- 'हम रिलेशनशिप में थे, लेकिन कपिल ने अपनी सुविधानुसार मुझे दोस्त, क्रिएटिव डायरेक्टर और मैनेजर के टाइटल दिए थे. जिस शख्स के साथ मैं पिछले 8 साल से थी, वो अब बिल्कुल बदल चुका है. मैं उनके आस-पास के लोगों को इसका जिम्मेदार मानती हूं.'

'ऐसे बहुत से लोग हैं, जो खुद को कपिल का करीबी दोस्त कहते हैं. अगर उनके इतने करीबी दोस्त हैं तो वो अभी डिप्रेशन में क्यों हैं. जब कपिल ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्वीट किया था, तब हमने उन्हें इस मुश्किल से बाहर निकाला था. जब हम साथ में काम कर रहे थे, तब कोई शूट कैंसिल नहीं हुआ. शो पॉपुलर था और कपिल खुश थे. अब वो ऐसे नहीं दिखते.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »