TRP के लिए इंडियन आइडल का नया ड्रामा, दिखेगा कंटेस्टेंट के पेरेंट्स का रोमांस

आने वाले एपिसोड में सिंगर कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल नजर आने वाले हैं. शो का एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया- सिंगर कुमार सानू की दिलचस्प बातों का क्या असर होगा सायली के मम्मी-पापा की रोमांटिक लाइफ में?

Advertisement
सायली सायली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

इंडियन आइडल 12 टीआरपी लिस्ट में टॉप रहे या न रहे लेकिन चर्चा में खूब रहता है. शो में कुछ न कुछ ऐसे हो जाता है, जिससे हेडलाइन्स बन जाती है. लंबे समय बाद इस हफ्ते शो टीआरपी रेटिंग्स में भी टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा है. अब शो में कंटेस्टेंट्स सायली कांबले के पेरंट्स का रोमांस देखने को मिलेगा.

Advertisement

मालूम हो कि आने वाले एपिसोड में सिंगर कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल नजर आने वाले हैं. शो का एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया- सिंगर कुमार सानू की दिलचस्प बातों का क्या असर होगा सायली के मम्मी-पापा की रोमांटिक लाइफ में?
 
सायली के पेरेंट्स का रोमांस

वीडियो में कुमार सानू सायली की मम्मी से पूछते हैं कि इतना रोमांटिक एपिसोड चल रहा है, क्या आपके पति रोमांटिक है या नहीं. तो सायली की मम्मी कहती हैं बिल्कुल नहीं हैं. इस पर सायली बोलती हैं कि पापा रोमांटिक हैं. कुमार सानू पूछते हैं कि किया कभी डेट वगैरह पर नहीं लेकर गए. सायली की मम्मी कहती बिल्कुल नहीं. कुमार सानू बोलते हैं हम यहां पर आज कैंडल लाइट डिनर करते हैं. इन दोनों का डेट आज यहीं कराते हैं. ये लोग रोमांस करेंगे और मैं बैक ग्राउंड में गाना गाऊंगा.

Advertisement

इसके बाद सायली के पेरेंट्स के लिए डिनर ओर्गेनाइज किा जाता है. इसके बाद कुमार सानू ''मेरा दिल भी कितना पागल है" सॉन्ग गाते हैं. सायली के मम्मी पापा एक दूसरे को ड्रिंक पिलाते हैं. 

बता दें कि इंडियन आइडल में पहले के सीजन्स में टीआरपी के लिए नेहा कक्कड़ की फेक शादी का कॉन्सेप्ट भी दिखाया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »