Hunarbaaz शो को फैंस से मिली हरी झंडी, परिणीति चोपड़ा का किया स्वागत

टीवी शो हुनरबाज की खास बात तो ये है कि इसमें जजेस के पैनल में बॉलीवुड की स्वीट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं. शो ऑन एयर हो गया है और फैंस कई कारणों से इसे पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
परिणीति चोपड़ा परिणीति चोपड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST
  • टीवी की दुनिया में नया शो
  • मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर भी हैं जज

टीवी की दुनिया में काफी सारे रियलिटी शोज ऐसे हैं जिसे देखकर फैंस एंटरटेन होते हैं. देश और दुनिया के अद्भुत टैलेंट्स एक साथ मंच पर आते हैं और अपनी परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस कर देते हैं. हाल ही में टीवी की दुनिया में एक नए शो ने दस्तक दी है. इस शो का नाम है हुनरबाज. इस शो की खास बात तो ये है कि इसमें जजेस के पैनल में बॉलीवुड की स्वीट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं. शो ऑन एयर हो गया है और फैंस कई कारणों से इसे पसंद कर रहे हैं. 

Advertisement

शो को फैंस कर रहे पसंद

हुनरबाज का फैंस ने खुली बाहों के साथ स्वागत किया है. इसकी वजह सिर्फ परिणीति चोपड़ा नहीं हैं. वो बात दूसरी है कि अपनी चहेती एक्ट्रेस को नए रोल में देख फैंस एक्साइटेड और खुश हैं. मगर फैंस इस शो की ओर इसलिए भी खिंचे चले आ रहे हैं, क्योंकि इसमें हर किस्म की प्रतिभा को अच्छा एक्सपोजर दिया जा रहा है. शो में टैलेंटेड कंटिस्टेंट्स की वैराइटी है और ये बात फैंस को पसंद आ रही है. 

 

 

एक शख्स ने लिखा- जैसे इस प्लेटफॉर्म पर प्रतिभा को प्रमोट किया जा रहा है ये देखकर मुझे काफी अच्छा मेहसूस हो रहा है. साथ ही परिणीति चोपड़ा को जज की सीट पर बैठे देखना भी एक्साइटिंग है. एक दूसरे फैन ने लिखा कि- परिणीति चोपड़ा मैं आपको काफी समय से फॉलो कर रहा हूं और मुझे आज इस बात का अंदाजा हो गया कि आप कितनी रियल हैं. अब मैं आपका और सिन्सियर फैन हो गया हूं. ऑल द बेस्ट. सिर्फ परिणीति ही नहीं बल्कि करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती का भी फैंस ने स्वागत किया है. 

Advertisement

 

भारती सिंह होस्ट की भूमिका में

बीते शनिवार शो ऑन एयर हो गया. इससे पहले शो के कुछ प्रोमो वीडियोज सामने आए थे जो शो को लेकर फैंस की क्यूरॉसिटी बढ़ाने में सफल रहे थे. शो हर शनिवार-रविवार के दिन रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. वहीं दूसरी तरफ शो में होस्ट की भूमिका में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया नजर आएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »