BIGG BOSS में हिना ने की बॉयफ्रेंड रॉकी से सगाई? देखें VIDEO

बिग बॉस में जारी लग्जरी बजट टास्क में हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने एंट्री की है. उन्होंने नेशनल टीवी पर हिना से प्यार का इजहार किया और उन्हें अंगूठी पहनाई.

Advertisement
हिना खान हिना खान

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:24 PM IST

बिग बॉस में इस हफ्ते का लग्जरी बजट टास्क मजेदार बन पड़ा है. जहां सभी कंटेस्टेंट के घरवाले सरप्राइज विजिट कर रहे हैं. घर की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हिना खान को यह टास्क काफी स्पेशल मोमेंट दे गया. क्योंकि घर में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने एंट्री जो की है.

घर में स्टेच्यू टास्क के दौरान हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल आते हैं. उन्हें देखकर हिना काफी इमोशनल हो जाती हैं और रोना शुरू कर देती हैं. वह कहती हैं, मैंने आपको काफी मिस किया है. जिसपर रॉकी ने कहा कि मैंने तो अपना दिल आपको हारा है. आई लव यू.

Advertisement

इसके बाद बेडरूम में जाकर रॉकी हिना के साथ बात करते हैं. वह हिना के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें रिंग पहनाते हैं. जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हिना खान ने रॉकी के साथ नेशनल टीवी पर सगाई कर ली है.

जब रॉकी घर से बाहर जाने लगते हैं तो हिना काफी रोती हैं और कहती हैं कि वो उन्हें भी साथ लेकर जाए. बता दें, रॉकी और हिना लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं. उन्होंने कभी अपने रिश्ते को खुलकर कबूला नहीं है. हमेशा ही वह एक-दूसरे को अपना दोस्त बताते रहे हैं. लेकिन अब नेशनल टीवी पर दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपनी फीलिंग्स का इजहार कर दिया है.

घर में जहां हिना हर किसी के निशाने पर बनी हुई हैं. वहीं बाहर भी उनकी खूब आलोचना हो रही है. जिसमें कई टीवी सेलेब्स भी मौजूद हैं. लेकिन हिना के सपोर्ट में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी हमेशा से खड़े रहे हैं. उन्होंने आलोचकों की एक-एक बात का जवाब दिया है. 

Advertisement

वर्जिनिटी पर लव त्यागी का खुलासा

अब बात करते हैं बिग बॉस के एक अनसीन वीडियो में लव त्यागी द्वारा किए गए उनके निजी जिंदगी के खुलासे की. जिसे सुनने के बाद प्रियांक और हिना खान की हंसी नहीं थमी. दरअसल, हिना और प्रियांक लव त्यागी से पूछते हैं कि क्या उनकी लाइफ में कोई स्पेशल गर्ल है. साथ ही प्रियांक लव से पूछते हैं कि क्या तुम वर्जिन हो. इस पर लव हां में जवाब देते हैं.

इसके बाद हिना और प्रियांक जोर जोर से हंसने लगते हैं. लव कहते हैं कि मैंने 2-3 बार अपनी वर्जिनिटी लूज करने की कोशिश की थी लेकिन नहीं हो पाया. लव की वर्जिनिटी के बारे में सुनकर हिना और प्रियांक की हंसी थमने का नाम ही नहीं लेती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement