बिग बॉस 2020 के लिए साथ आएंगी हिना-गौहर खान, शूट करेंगे प्रोमो!

बिग बॉस सीजन 14 में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. कोरोना काल में कई सारे रूल्स बदलेंगे, वो होगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया. बिग बॉस की थीम लाइन है- इस बार सीन पलटेगा. सलमान खान को फिर से शो होस्ट करता देख उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

बिग बॉस 14 को लेकर रोजाना नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. शो 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. कंटेस्टेंट्स को जल्द क्वारनटीन में भेज दिया जाएगा. शो के कई सारे प्रोमो सामने आ चुके हैं.

बिग बॉस 14 के लिए साथ आएंगे एक्स कंटेस्टेंट्स 
अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी एक प्रोमो शूट करेंगे. जी हां, हिना खान, गौहर खान और मोनालिसा रियलिटी शो के लिए एक प्रोमो शूट करने वाली हैं. बता दें, गौहर खान बिग बॉस 7 की विनर रही हैं. हिना खान बिग बॉस 11 की रनरअप और मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में दर्शकों को एंटरटेनमेंट किया था. शो में मोनालिसा की उनके बॉयफ्रेंड से शादी भी हुई थी.

Advertisement

इससे पहले खबर आई थी कि सलमान खान ने हाल ही में शो के लिए नया प्रोमो शूट किया है. इस प्रोमो वीडियो में कंटेस्टेंट्स के क्वारनटीन पीरियड के बारे में बात की जाएगी. शो को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. अभी तक शो की थीम और बाकी कॉन्सेप्ट का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन खबरें हैं कि सीजन 14 की थीम लॉकडाउन होगी.

सीजन 14 में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. कोरोना काल में कई सारे रूल्स बदलेंगे, वो होगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया. बिग बॉस की थीम लाइन है- इस बार सीन पलटेगा. सलमान खान को फिर से शो होस्ट करता देख उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सलमान की फीस को लेकर भी काफी खबरें सामने आ रही हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement