'एक दीवाना था' शो में आएगा नया ट्विस्ट, शरन्या बनेंगी दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने बताया कि टेलीविजन धारावाहिक 'एक दीवाना था' में उनका किरदार फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की दीपिका पादुकोण की भूमिका से प्रेरित है.

Advertisement
दीपिका पादुकोण-डोनल दीपिका पादुकोण-डोनल

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने बताया कि टेलीविजन धारावाहिक 'एक दीवाना था' में उनका किरदार फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की दीपिका पादुकोण की भूमिका से प्रेरित है. सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन शो के लिए कुछ महीने शरान्या की भूमिका निभाने चुकीं डोनल, शो में लीप के बाद राधिका की भूमिका निभाएंगी.

डोनल ने कहा, "मैं लीप के बाद राधिका की भूमिका निभा रही हूं, यह फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की दीपिका पादुकोण से प्रेरित है. मुझे ऐसी भूमिका निभाने का मौका मिला, जो अभिनय से पहले मेरा पेशा था - वह है एक पत्रकार की भूमिका. मैं दूरदर्शन की एंकर रही हूं और मैं दिल्ली में बहुत से न्यूज चैनलों के लिए बतौर रिपोर्टर और एंकर काम कर चुकी हूं.

Advertisement

अपनी भूमिका के बारे में अभिनेत्री ने कहा, राधिका, शरान्या के विपरीत है. शरान्या प्यारी और मासूम थी, जबकि राधिका व्यावहारिक है, जो झूठ बर्दाश्त नहीं कर सकती और जरूरत पड़ने पर लोगों को मजा चखाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »