KKK 11: दिव्यांका त्रिपाठी ने जीता फैंस का दिल, रोहित शेट्टी से भी मिली तारीफ

फैंस ने एपिसोड को बहुत पसंद किया और पहले एपिसोड में लोगों का दिल जीता शो की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी ने. सोशल मीडिया पर हर तरफ दिव्यांका छाई हुई हैं. यही नहीं, शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी दिव्यांका की तारीफ करते नजर आए.

Advertisement
रोहित शेट्टी, दिव्यांका त्रिपाठी रोहित शेट्टी, दिव्यांका त्रिपाठी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST
  • दिव्यांका ने जीता फैंस का दिल
  • रोहित शेट्ठी से भी मिली सराहना
  • KKK 11 का पहला एपिसोड ऑनएयर

टीवी का मशहूर शो खतरों के खिलाड़ी ऑन एयर हो गया है. दर्शक बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे थे. उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है और हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का पहला एपिसोड जारी किया गया. फैंस ने एपिसोड को बहुत पसंद किया और पहले एपिसोड में लोगों का दिल जीता शो की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी ने. सोशल मीडिया पर हर तरफ दिव्यांका छाई हुई हैं. यही नहीं, शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने दिव्यांका की तारीफ की. 

Advertisement

दिव्यांका पर फिदा हुए फैंस

खतरों के खिलाड़ी 11 का पहला एपिसोड देखने के बाद फैंस दिव्यांका की जमकर तारीफ करते नजर आए. एक शख्स ने लिखा- 'मेरे लिए खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की हाइलाइट रहीं दिव्यांका त्रिपाठी. इस मजबूत महिला को मेरी ओर से सलाम. वो काफी फियरलेस नजर आईं. उन्होंने एक मगरमच्छ को ऐसे उठाया जैसे ये कोई बड़ी बात है ही नहीं. आस्था ने सही कहा था- ये बंदी किसी से नहीं डरती.' एक दूसरे शख्स ने लिखा कि- 'खतरों के खिलाड़ी सिर्फ स्टंट बेस्ड शो नहीं है बल्कि इसमें एंटरटेनमेंट फैक्टर भी मायने रखता है. एक टास्क हार कर यहां कंटेस्टेंट को जज नहीं किया जाता. आज तो दिव्यांका त्रिपाठी शो स्टीलर साबित हुईं.'

 

रोहित ने की दिव्यांका की तारीफ

बता दें कि और लोगों ने भी अपनी राय रखी और उनके लिए शो के पहले एपिसोड की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी साबित हुईं. बता दें कि रोहित शेट्टी ने भी दिव्यांका त्रिपाठी की तारीफ की. दिव्यांका ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया था कि उन्हें शो मे रोहित शेट्टी से काफी तारीफ मिली. एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने अपने गुरु की गाइडेंस का फायदा उठाया और सम्मान भी किया. इस वजह से उन्हें रोहित शेट्टी से तारीफों के बोल भी मिले जो उनके लिए सुखद एहसास था.

Advertisement

कास्टिंग काउच का डर, दोस्त से बोलीं भारती- 15 मिनट में वापस न आई तो पुलिस बुला लेना

पहले एपिसोड में 3 टास्क

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी के पहले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स का इंट्रोडक्शन हुआ. इसके बाद शो में 3 टास्क दिए गए. हर एक टास्क को 3-3 कंटेस्टेंट्स ने किया. शो में दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा अर्जुन बिजलानी, अनुष्का शेट्टी, आस्था गिल, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला और श्वेता तिवारी समेत अन्य कंटेस्टेंट्स भी शामिल हैं. शो का प्रसारण शनिवार और रविवार के दिन रात साढ़े 9 बजे कलर्स टीवी पर किया जा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »