'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन ने छोड़ा शो? ये है वजह

सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी शो को जल्द छोड़ने वाली हैं.

Advertisement
दिशा दिशा

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी शो को जल्द छोड़ने वाली हैं. स्पॉटबाय में छपी खबर के मुताबिक दिशा की प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शो छोड़ने की खबरें सामने आई थीं. लेकिन फिर शो निर्माताओं ने मार्च में एक्ट्रेस की वापसी की बात कही थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा पिछले मैटरनिटी लीव की वजह ये कई महीने से शो से गायब हैं. उन्होंने पिछले साल सितंबर में शो के लिए आखिरी बार शूट किया था. इन दिनों दिशा शादी और पर्सनल लाइफ में बिजी हैं, वो अब अपने बच्चे को समय देना चाहती हैं. ऐसे में दिशा की शो पर वापसी मुश्कि‍ल है.

Advertisement

बता दें दिशा ने साल 2015 में मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी. हाल ही में उन्होंने पिछले साल नवंबर में एक बेटी को जन्म दिया था. खबरों के मुताबिक शो तारक मेहता....के मेकर्स नए चेहरे की तलाश में हैं.

बता दें दिशा इस सुपरहिट शो में जेठा लाल की वाइफ दयाबेन का किरदार निभाती हैं. अपने अनोखे अंदाज की वजह से उन्हें शो में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.शो में उनकी डायलॉग डिलीवरी का अंदाज बहुत ही निराला है. दया के रोल के लिए उन्हें अपनी आवाज बदलकर बोलना पड़ता है. इसके अलावा दिशा वकानी 'जोधा-अकबर', 'देवदास' 'लव स्टोरी 2050' और 'मंगल पांडेय: द राइजिंग' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »