तलाक के दर्द से कैसे उबरे युजवेंद्र चहल? पहली बार पिता ने तोड़ी चुप्पी, बोले- शादी समझौता है

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी टूटी शादी और तलाक के बाद के अनुभवों पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे समाज में तलाक को लेकर जजमेंट होता है और वो इस मुश्किल दौर से कैसे बाहर निकले.

Advertisement
तलाक पर बोले चहल (Photo: Instagram/@dhanashree9) तलाक पर बोले चहल (Photo: Instagram/@dhanashree9)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी किसी से छिपी नहीं है. धनश्री वर्मा संग उनका तलाक सुर्खियों में रहा है. ये फेज उनके लिए मुश्किल था, जिस पर वो कम ही बात करते हैं. अब उन्होंने बताया कि वो इस मुश्किल वक्त से कैसे बाहर निकले. 

चहल से पूछा गया कि हमारे समाज में तलाक को एक अभिशाप माना जाता है. आप लोगों ने इससे कैसे डील किया और कैसे बाहर निकले. चहल ने कहा कि थोड़ा सा टाइम हो गया है. द अर्बन गाइड को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं ये बात हमेशा कहता हूं कि आप मुझे पेपर पर लिख कर दे दो. ये बंदा या लड़की आगे जाकर आपके साथ सही रहेगा. या एक लड़का सही रहेगा. इसलिए कौन सही रहेगा और कौन गलत इसका फैसला आप नहीं कर सकते. आप भविष्यवाणी नहीं कर सकते. 

Advertisement

पिता ने किया रिएक्ट 
चहल अपनी टूटी शादी के बारे में कई बार बात कर चुके हैं, लेकिन उनके पेरेंट्स ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा. पहली बार उनके पिता को इस पर बात करते देखा. चहल के पिता के.के. चहल कहते हैं कि शादी क्या है. एक दूसरे के साथ समझकर रहना होता है. जब आप एक-दूसरे को नहीं समझेंगे, तब साथ नहीं रह सकते. चहल कहते हैं कि आज कल यही दिक्कत है कि हम समाज के लिए जीते हैं. जब तक मैं इंडिया के लिए नहीं खेला, तब तक मेरे कोई रिश्तेदार नहीं थे. जब मैं इंडिया के लिए खेलने लगा, तो हर दिन नया रिश्तेदार निकलकर आता है. आप ऐसे समाज के बारे में सोच रहे हो.

सोशल मीडिया पर चहल की ये क्लिप खूब वायरल हो रही है. फैन्स का कहना है कि चहल रिश्तेदारों के बारे में सच बोल रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि हम चहल से पूरी तरह सहमत हैं. 

Advertisement

तलाक के बाद हुआ जजमेंट
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के पांच साल बाद 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया. चहल के तलाक को लेकर कई सारी बातें बनीं. कुछ लोगों ने चहल को गलत बताया, तो कई लोग धनश्री वर्मा को ट्रोल करते दिखे. धनश्री वर्मा ने ये भी कहा कि शादी में उनके साथ धोखा हुआ है. अब कौन सच बोल रहा है या कौन झूठा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement