58 की उम्र में एक्ट्रेस की जबरदस्त फिटनेस, वर्कआउट वीडियो देख उड़ेंगे होश

अनीता राज को फिटनेस से काफी लगाव है. अब इसे ही उनकी खूबसूरती का राज भी कहा जा सकता है. वे अपनी हेल्थ और खान पान का बेहद ख्याल रखती हैं. तभी तो इस उम्र में भी इतनी जवां और खूबसूरत नजर आती हैं. 

Advertisement
अनीता राज अनीता राज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

कलर्स के पॉपुलर शो छोटी सरदानी में कुलवंत कौर ढिल्लन का किरदार निभाने वाली अनीता राज की फिटनेस जबरदस्त है. अनीता के वर्कआउट वीडियोज फिटनेस के लिए मोटिवेट करते हैं. 58 साल की उम्र में जिस तरह अनीता ने खुद को फिट रखा है वो काबिलेतारीफ है. अनीता का नया वर्कआउट वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है.

अनीता का वर्कआउट वीडियो वायरल

अनीता इस वीडियो में हैवी वेट उठाती, पुशअप्स करती नजर आ रही हैं. अनीता की टोन्ड बॉडी इस बात का सबूत है कि उन्होंने इसे हासिल करने के लिए कितनी मेहनत की होगी. अनीता इससे पहले भी अपने वर्कआउट वीडियोज शेयर करती आई हैं. अनीता की ऐसी फिटनेस उनके फैंस को भी हैरान कर रही है. अनीता राज के इस वर्कआउट वीडियो पर लोग वंडरफुल, सुपरब जैसे कमेंट्स कर रहे हैं. अनीता अपनी जबरदस्त फिजीक से फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं.

Advertisement


 

अनीता राज को फिटनेस से काफी लगाव है. अब इसे ही उनकी खूबसूरती का राज भी कहा जा सकता है. वे अपनी हेल्थ और खान पान का बेहद ख्याल रखती हैं. तभी तो इस उम्र में भी इतनी जवां और खूबसूरत नजर आती हैं. 

सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द दो बड़ी फिल्मों का ऐलान करेंगे सुल्तान
 

अनीता कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इन दिनों वे सीरियल छोटी सरदारनी में नजर आ रही हैं. उनके रोल को शो के दर्शक काफी पसंद करते हैं. सीरियल में अनीता महर की मां और शरब की सासू मां का रोल अदा कर रही हैं. अनीता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. शूटिंग सेट से वे अपनी गॉर्जियस तस्वीरें भी शेयर करती हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement