रोहन गंदोत्रा को डेट कर रही हैं Chahatt Khanna, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

चाहत आगे कहती हैं कि इंडस्ट्री में मेरे बहुत कम दोस्त हैं और उनमें से एक रोहन है. जब हम दोनों साथ काम करते हैं तो दोनों अक्सर पार्टीज भी साथ ही करना पसंद करते हैं. चाहत खन्ना ने रोहन को निकनेम दिया है और वह है 'बोबो'.

Advertisement
चाहत खन्ना चाहत खन्ना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST
  • चाहत खन्ना कर रही हैं रोहन को डेट
  • एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरों के मुताबिक, चाहत एक्टर रोहन गंदोत्रा को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर चाहत खन्ना, रोहन संग कई मशी फोटोज पोस्ट करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को निक नेम भी दिया हुआ है. दोनों ही एक्टर्स एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं. हालांकि, चाहत खन्ना का कहना है कि दोनों ही केवल बहुत अच्छे दोस्त हैं. 

Advertisement

चाहत ने बताई सच्चाई
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चाहत खन्ना ने कहा, "एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में मैं एक साल पहले रोहन से मिली थी. इसके बाद हम दोनों ने साथ में तीन और प्रोजेक्ट किए. इन सभी चीजों के बीच हम दोनों को एक अच्छा दोस्त एक-दूजे में नजर आया. इसके बाद से हम दोनों ने अपना वर्क रिलेशनशिप शुरू किया. आज हम दोनों बेस्टफ्रेंड्स हैं. मैं एक बिजनेसवुमन बन चुकी हूं और रोहन भी इस बिजनेस का हिस्सा बन गए हैं."

चाहत आगे कहती हैं कि इंडस्ट्री में मेरे बहुत कम दोस्त हैं और उनमें से एक रोहन है. जब हम दोनों साथ काम करते हैं तो दोनों अक्सर पार्टीज भी साथ ही करना पसंद करते हैं. चाहत खन्ना ने रोहन को निकनेम दिया है और वह है 'बोबो'. इसपर पूछने पर चाहत खन्ना ने बताया कि मैं उन्हें इश नाम से जनरली बुलाती हूं. मैं अपने पेट डॉग को भी कई बार इस नाम से बुला लेती हूं. रोहन के लिए यह स्पेशल नाम नहीं है. 

Advertisement

सिंगल मदर चाहत खन्ना को नहीं मिल रहा काम, कभी बड़े शोज का थीं हिस्सा

चाहत खन्ना की दो बेटियां हैं, अमायरा और जोहार. दोनों ही रोहन को काफी पसंद करती हैं. चाहत ने कहा कि मेरी दो बेटियां रोहन को पसंद करती हैं. रोहन अक्सर दोनों से मिलने आते हैं और जब वह नहीं आते तो मेरी दोनों बेटियां पूछती हैं. अच्छा लगता है जब दोनों को रोहन के साथ फ्रेंडली होते देखती हूं तो. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »